दिल्ली कैपिटल्स इस बार भी IPL की ट्रॉफी नहीं जीतेगी...पूर्व क्रिकेटर ने सीजन के आगाज से पहले दी बड़ी प्रतिक्रिया

दिल्ली कैपिटल्स को लेकर आकाश चोपड़ा ने दी बड़ी प्रतिक्रिया
दिल्ली कैपिटल्स को लेकर आकाश चोपड़ा ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2023 (IPL) के आगाज से पहले दिल्ली कैपिटल्स टीम (Delhi Capitals) को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो इस बार भी आईपीएल का टाइटल नहीं जीत पाएंगे। आकाश चोपड़ा ने दिल्ली की संभावित प्लेइंग इलेवन का भी चयन किया।

Ad

आईपीएल की शुरुआत से खेल रही दिल्ली कैपिटल्स को अभी तक एक बार भी खिताबी जीत नसीब नहीं हुई है लेकिन इस बार फैंस चाहेंगे कि उनकी टीम ट्रॉफी उठाये। हालाँकि, इस बार टीम के नियमित कप्तान और विकेटकीपर ऋषभ पंत साथ नहीं होंगे। वह एक्सीडेंट का शिकार हो गए थे और इसी वजह से लम्बे समय तक मैदान से दूर रहेंगे। उनकी जगह पर डेविड वॉर्नर टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

आकाश चोपड़ा ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन का चयन किया। उन्होंने डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श और पृथ्वी शॉ को टॉप ऑर्डर में चुना। इसके बाद मिडिल ऑर्डर में मनीष पांडे तथा राइली रूसो और रोवमैन पॉवेल में से किसी एक का चयन किया। वहीं निचले क्रम में सरफराज खान का सेलेक्शन किया। इसके बाद आकाश चोपड़ा ने अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के रूप में दो स्पिनर्स का चयन किया। वहीं तीन तेज गेंदबाजों के तौर पर एनरिक नॉर्ट्जे, चेतन सकारिया और मुकेश कुमार और इशांत शर्मा में से किसी एक का चयन किया।

हालांकि आकाश चोपड़ा ने आगे ये भी कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि दिल्ली कैपिटल्स इस बार ट्रॉफी जीतने के करीब भी आ पाएगी। आकाश चोपड़ा के मुताबिक दिल्ली की टीम उतनी सॉलिड नहीं लग रही है।

आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, मनीष पांडे, राइली रूसो, सरफराज खान, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्ट्जे, चेतन सकारिया और इंशात शर्मा/मुकेश कुमार।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications