IPL 2023 - कहीं ये 2011 वाले एम एस धोनी तो नहीं हैं...दो जबरदस्त छक्कों को लेकर आई प्रतिक्रिया

Nitesh
एम एस धोनी ने जबरदस्त तरीके से दो छक्के लगाए थे
एम एस धोनी ने जबरदस्त तरीके से दो छक्के लगाए थे

आईपीएल 2023 (IPL) के पहले दो मैचों में एम एस धोनी (MS Dhoni) ने जिस तरह की बल्लेबाजी की है उससे हर कोई काफी खुश है। इसकी वजह ये है कि वो अपने पुराने रंग में नजर आ रहे हैं। धोनी ने लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में जिस तरह से दो जबरदस्त छक्के लगाए उसको लेकर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि ये 2011 वाले एम एस धोनी हैं या फिर 2023 के एम एस धोनी हैं।

चेन्नई में खेले गए आईपीएल 2023 के छठे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 12 रनों से हरा दिया। पहले खेलते हुए सीएसके ने निर्धारित 20 ओवरों में 217/7 का स्कोर बनाया। जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने पूरे ओवर खेलकर 205/7 का स्कोर बनाया और मुकाबला गंवा दिया। चेन्नई की यह सीजन की पहली जीत है। टीम अपने होम ग्राउंड में कई सालों के बाद खेलने उतरी और फैंस को बिल्कुल भी निराश नहीं किया।

इस मुकाबले में चौके-छक्कों की बरसात हुई और खुद कप्तान एम एस धोनी ने भी दो जबरदस्त छक्के लगाए। उन्होंने मार्क वुड की गेंदों पर दो बेहतरीन छक्के लगाए। इनमें से एक छक्का काफी लंबा रहा।

एम एस धोनी के छक्कों को लेकर आकाश चोपड़ा की प्रतिक्रिया

एम एस धोनी के इन दो छक्कों को लेकर आकाश चोपड़ा ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा "एम एस धोनी ने 12 रन बनाए और चेन्नई ने भी 12 ही रनों से जीत हासिल की। सीएसके ने 1426 दिनों के बाद चेन्नई में वापसी की थी और थाला की क्या बात है। लगता है कि ये लव स्टोरी स्वर्ग में लिखी गई है। मैं ये सोच रहा हूं कि मैं 2011 वाले धोनी को देख रहा हूं या फिर 2023 वाले धोनी को देख रहा हूं।"

Quick Links