IPL में दिल्ली कैपिटल्स का चेन्नई सुपर किंग्स के सामने शर्मनाक रिकॉर्ड, चौंकाने वाला आंकड़ा आया सामने

रिकी पोंटिंग और एम एस धोनी (Photo Credit - IPLT20)
रिकी पोंटिंग और एम एस धोनी (Photo Credit - IPLT20)

दिल्ली कैपिटल्स की टीम (Delhi Capitals) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली एक और मैच चेन्नई के खिलाफ हार गई और इसके साथ ही ना केवल उनके प्लेऑफ की संभावनाएं लगभग समाप्त हो गई हैं, बल्कि टीम के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है।

Ad

चेन्नई सुपर किंग्स ने चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 27 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए, जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 8 विकेट खोकर सिर्फ 140 रन तक ही पहुंच पाई।

CSK ने लगातार सातवीं बार दिल्ली कैपिटल्स को चेपॉक में हराया

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की ये लगातार तीसरी जीत है। वहीं कैपिटल्स के नाम एक और शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। साल 2011 से ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक बार भी चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स को हरा नहीं पाई है। चेन्नई सुपर किंग्स ने 2011 से लेकर अभी तक दिल्ली कैपिटल्स को चेपॉक में 7 बार लगातार हराया है और इस दौरान दिल्ली की टीम एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है। इससे पता चलता है कि सीएसके की टीम अपने होम ग्राउंड में दिल्ली के खिलाफ पूरी तरह से हावी रही है।

आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने इस जीत के बाद प्लेऑफ की रेस में अपनी दावेदारी और मजबूत कर ली है। टीम के अब 15 अंक हो गए हैं और अभी उन्हें 2 और मैच खेलने हैं। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ में जाना लगभग तय है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की राह मुश्किल हो गई है। अगर वो अपने बचे हुए सभी मुकाबले जीत भी लें तब भी 14 अंक तक ही पहुंच पाएंगे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications