IPL 2023 - दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज स्पिन तो खेल ही नहीं पा रहे हैं...टीम की बड़ी कमजोरी का किया गया जिक्र

Nitesh
दिल्ली कैपिटल्स टीम (Photo Credit - IPLT20)
दिल्ली कैपिटल्स टीम (Photo Credit - IPLT20)

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम को लेकर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स की सबसे बड़ी कमजोरी ये है कि वो स्पिन के सामने फंस जाते हैं। यही वजह है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को चाहिए कि वो कर्ण शर्मा को प्लेइंग इलेवन में बनाएं रखें।

Ad

आईपीएल 2023 का 50वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल में 9 में से 3 मुकाबले जीते हैं और 6 मैचों में उन्हें हार मिली है। अंक तालिका में उनकी स्थिति काफी ज्यादा खराब है। घरेलू मैदान पर फायदा दिल्ली उठाना चाहेगी। बल्लेबाजी में दिल्ली फ्लॉप रही है। बल्लेबाजों को जिम्मेदारी समझनी होगी।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आरसीबी को स्पिनर्स से अटैक करना चाहिए - आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने इस मुकाबले का प्रीव्यू करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की एक बड़ी कमजोरी के बारे में बताया। उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा "आरसीबी की गेंदबाजी इस सीजन काफी जबरदस्त दिख रही है। मोहम्मद सिराज बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। अब जोश हेजलवुड भी आ गए हैं। हर्षल पटेल बाद में आकर अपना काम कर देते हैं। मेरे हिसाब से आपको कर्ण शर्मा को भी यहां पर खिलाना चाहिए, क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज स्पिनर्स के सामने उतना अच्छा नहीं खेल पाते हैं और इसी वजह से कर्ण शर्मा और वनिंदू हसरंगा दोनों को खिलाना चाहिए।"

आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपना पिछला मुकाबला बेहतरीन तरीके से जीतकर आ रही है। उन्होंने गुजरात टाइटंस को कम स्कोर वाले मुकाबले में हराया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 130 रन ही बना पाई। हालांकि इसके बावजूद टीम ने बेहतरीन तरीके से इस टार्गेट को डिफेंड किया और गुजरात टाइटंस को सिर्फ 125 रन ही बनाने दिए।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications