ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) आईपीएल (IPL) 2023 में अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स से वापस जुड़ गए हैं। मिचेल आईपीएल से एक हफ्ते का ब्रेक लेकर शादी रचाने अपने देश ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे। उन्होंने 10 अप्रैल को अपनी गर्लफ्रेंड ग्रेटा मार्क के साथ शादी की। हालांकि, अब मार्श भारत लौट आए हैं और अपनी टीम कैंप से जुड़ गए हैं। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह प्रैक्टिस के बाद अपनी शादी के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं।दिल्ली कैपिटल्स से वापस जुड़े मिचेल मार्शदिल्ली कैपिटल्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर यह वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मिचेल मार्श टीम के ट्रेनिंग कैंप में भाग लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो में मार्श अपने पिछले कुछ दिनों के बारे में बात करते हुए अपनी शादी के बारे में बात करते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही वह इस वीडियो में वापस टीम कैंप से जुड़ने के बाद का अनुभव साझा कर रहे हैं। फ्रेंचाइजी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मिच मार्श वापस आ गए हैं और चार्ज के लिए तैयार हैं।" View this post on Instagram Instagram Postगौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस सीजन बेहद खराब दौर से गुजर रही है। डेविड वॉर्नर के नेतृत्व में टीम को लगातार चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली की टीम को लखनऊ सुपरजायंट्स, गुजरात टाइंटस, राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में करारी शिकस्त मिली है और टीम इस समय पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे आखिरी स्थान पर है।वहीं, दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला शनिवार (15 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच बैंगलोर के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली की टीम इस मैच में अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।