IPL 2023 - एम एस धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग को रहाणे के बेहतरीन प्रदर्शन का क्रेडिट मिलना चाहिए, इयोन मोर्गन ने दी प्रतिक्रिया

अजिंक्य रहाणे ने काफी बेहतरीन पारी खेली (Photo Credit - IPLT20)
अजिंक्य रहाणे ने काफी बेहतरीन पारी खेली (Photo Credit - IPLT20)

इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ मुकाबले में अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के बेहतरीन प्रदर्शन को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि रहाणे ने जिस तरह का खेल दिखाया उसके लिए काफी हद तक श्रेय कप्तान एम एस धोनी और कोच स्टीफन फ्लेमिंग को भी दिया जाना चाहिए।

Ad

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में अजिंक्य रहाणे का तूफानी अंदाज देखने को मिला और उन्होंने सीजन का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया। इसके अलावा रहाणे ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ दूसरे विकेट के लिए 44 गेंदों में 82 रन जोड़े। उन्होंने सिर्फ 27 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के की मदद से 61 रनों की जबरदस्त विस्फोटक पारी खेली।

चेन्नई सुपर किंग्स का कल्चर काफी शानदार है - इयोन मोर्गन

इयोन मोर्गन चेन्नई सुपर किंग्स टीम से काफी प्रभावित नजर आए। उन्होंने इस बात की काफी तारीफ की कि सीएसके में किस तरह से प्लेयर्स को मैनेज किया जाता है और उन्हें पूरी आजादी दी जाती है। जियो सिनेमा पर बातचीत के दौरान इयोन मोर्गन ने कहा,

ये एक बेहतरीन कल्चर की निशानी है और चेन्नई सुपर किंग्स ने लगातार ये काम किया है। उन्होंने अपने प्लेयर्स से उनका बेस्ट निकलवाया है, भले ही उनकी उम्र कितनी भी क्यों ना रही हो। आपको एम एस धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग की तारीफ करनी होगी। रॉबिन उथप्पा ने कमेंट्री के दौरान बताया था कि सीएसके में किस तरह का माहौल रहता है। मोईन अली जैसे खिलाड़ी बताते हैं कि टीम में उनका स्वागत किस तरह से होता है और दबाव में उनका बेस्ट वर्जन निकलकर सामने आता है।

आपको बता दें कि वानखेड़े में खेले गए आईपीएल 2023 के 12वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया। पहले खेलते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 157/8 का स्कोर बनाया, जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 18.1 ओवर में ही टार्गेट को हासिल कर लिया।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications