IPL 2023 : भारत में नहीं है एमएस धोनी से बड़ा क्रिकेटर, दिग्गज गेंदबाज ने किया बड़ा दावा 

धोनी का स्ट्राइक रेट इस आईपीएल में अब तक 210 का रहा है
एमएस धोनी का कद भारतीय क्रिकेट में काफी बड़ा है

भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को लेकर बड़ा बयान दिया है। हरभजन ने कहा कि हमारे देश में धोनी से बड़ा क्रिकेटर कोई हो ही नहीं सकता। भज्जी के मुताबिक धोनी का फैनबेस बहुत बड़ा है और उनसे बड़ा फैनबेस किसी का नहीं हो सकता।

Ad

धोनी ने हाल ही में आईपीएल के रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराते हुए इतिहास कायम किया। वे किसी भी एक आईपीएल टीम के लिए कप्तान के तौर पर 200 मैच में खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने।

भारत में धोनी से बड़ा क्रिकेटर कोई नहीं है - हरभजन सिंह

स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए, हरभजन सिंह ने धोनी की जमकर तारीफ की और कहा,

महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ एक हैं। भारत में उनसे बड़ा कोई क्रिकेटर नहीं हो सकता। कोई उनसे ज्यादा रन बना सकता है और कोई उनसे ज्यादा विकेट ले सकता है, लेकिन किसी के पास उनसे बड़ा फैनबेस नहीं है।

हरभजन ने आगे बात करते हुए धोनी के फैनबेस की भी तारीफ की और कहा,

धोनी ने इस फैनबेस को दिल से स्वीकारा है और उन्होंने अपने साथी खिलाड़ियों का भी सम्मान किया है। वे इतनी प्रेम और भावना के साथ चलते हैं कि कोई दूसरा व्यक्ति पागल हो जाए, लेकिन धोनी ने 15 सालों तक इस प्रेम और भावना को अपने दिल में लेकर रखा है और अभी तक उनमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।

बता दें कि धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 का 50 ओवरों का वर्ल्ड कप जीता था। वहीं 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती थी। हरभजन सिंह दोनों वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा थे। धोनी आईपीएल इतिहास में भी मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा के बाद सबसे सफल कप्तान हैं और चेन्नई सुपर किंग्स को 4 बार आईपीएल का खिताब दिलाया है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications