IPL 2023 - जब तक अंबाती रायडू हैं मैं फेयरफ्ले का अवॉर्ड नहीं जीत सकता...एम एस धोनी ने क्यों कहा ऐसा ?

अंबाती रायडू को लेकर एम एस धोनी की प्रतिक्रिया (Photo - IPL)
अंबाती रायडू को लेकर एम एस धोनी की प्रतिक्रिया (Photo - IPL)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) ने अपनी टीम के दिग्गज खिलाड़ी अंबाती रायडू को लेकर एक चौंकाने वाली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि रायडू के टीम में होते हुए वो फेयरप्ले का अवॉर्ड नहीं जीत सकते हैं। एम एस धोनी ने अंबाती रायडू की काफी तारीफ की।

अंबाती रायडू का ये आखिरी आईपीएल मैच था। उन्होंने पहले ही अपने संन्यास का ऐलान कर दिया था। अंबाती रायडू ने आईपीएल के अपने करियर में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व किया और उन्होंने इस दौरान 6 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने 3 बार मुंबई के लिए तो 3 ही बार चेन्नई के लिए आईपीएल ट्रॉफी जीती। पिछले कई सीजन से वो चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा थे।

अंबाती रायडू बिल्कुल मेरी तरह हैं - एम एस धोनी

एम एस धोनी ने मैच के बाद अंबाती रायडू के संन्यास को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दिग्गज खिलाड़ी को लेकर कहा,

अंबाती रायडू की स्पेशल बात ये है कि वो जब मैदान में होते हैं तो अपना 100 प्रतिशत देते हैं। हालांकि जब तक वो टीम में हैं मैं फेयरफ्ले का अवॉर्ड नहीं जीत सकता। वो हमेशा टीम के लिए योगदान देना चाहते हैं और एक जबरदस्त क्रिकेटर हैं। मैं उनके साथ काफी लंबे समय से खेल रहा हूं। इंडिया ए टूर से ही मैं उनके साथ खेल रहा हूं। वो एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो स्पिन और पेस को काफी अच्छी तरह से खेलते हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि संन्यास के बाद वो कुछ स्पेशल करेंगे। इस गेम को वो हमेशा याद रखेंगे। वो भी मेरी ही तरह हैं जो फोन का प्रयोग काफी कम करते हैं।

आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के पांचवीं बार आईपीएल का टाइटल जीतने के बाद रायडू ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि उनके करियर का इससे बेहतर समापन नहीं हो सकता था।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Be the first one to comment