आईपीएल 2023 (IPL 2023) सीजन का आगाज 31 मार्च को हुआ और चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच पहला मैच खेला गया। मुकाबले में चेन्नई की टीम ने गुजरात के सामने 179 रनों का लक्ष्य रखा। इस मैच में सीएसके की पारी के आखिरी ओवर में कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni ) ने जबरदस्त शॉट खेलें और एक शानदार छक्का भी लगाया। धोनी ने 7 गेंदों में 14 रनों की नाबाद पारी खेली। उनकी पारी में एक चौका और एक छक्का शामिल रहा। उनकी टीम मुकाबला जरूर हार गई लेकिन धोनी के छक्के ने फैंस को खुश होने का मौका दे दिया। उन्होंने चेन्नई की पारी का आखिरी ओवर डालने आये गुजरात टाइटंस के गेंदबाज जोशुआ लिटिल की तीसरी गेंद पर डीप स्क्वायर लेग की दिशा में गेंद को दर्शकों के बीच मारा। Mufaddal Vohra@mufaddal_vohraThe box office - MS Dhoni's six.87331151The box office - MS Dhoni's six. https://t.co/p7qd7dKo6dऐसा पहली बार नहीं है कि धोनी ने आखिरी ओवर में छक्के लगाए। इससे पहले भी कई मैचों में ऐसा नजारा देखने को मिल चुका है और आईसीसी ने भी धोनी के अंतिम ओवरों में छक्के लगाने लेकर एक खास वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में धोनी भारतीय पारी की आखिरी गेंद पर एल्बी मोर्कल के खिलाफ जोरदार छक्का लगाकर पारी खत्म करते हैं। आईसीसी ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, एमएस धोनी को अंतिम ओवर में छक्के मारना पसंद है। View this post on Instagram Instagram PostIPL में आखिरी ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं महेंद्र सिंह धोनीआईपीएल के आंकड़े बताते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी आखिरी ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। अब तक धोनी ने आखिरी ओवर में 53 छक्के लगाए हैं। देखा जाए तो इस लिस्ट में धोनी के आसपास कोई बल्लेबाज नहीं है। दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी किरोन पोलार्ड 33 और तीसरे नंबर पर 26 छक्कों के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के रविंद्र जडेजा हैं।