IPL 2023 में सभी अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

IPL 2023
IPL 2023 में किस खिलाड़ी ने बनाए सबसे ज्यादा रन? (Photo: TATA IPL)

IPL 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराते हुए 5वीं बार टाइटल जीता। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मैच में सीएसके को रविंद्र जडेजा ने आखिरी गेंद पर चौका लगाते हुए अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। 2010, 2011, 2018, 2021 के बाद यह 5वां मौका था जब चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL का खिताब जीता।

इस सीजन सबसे ज्यादा रन गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल और सबसे ज्यादा विकेट गुजरात टाइटंस के ही मोहम्मद शमी ने लिए। इसके अलावा गिल को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया।

आइए नजर डालते हैं IPL 2022 में किसको क्या अवॉर्ड मिला:

विजेता टीम- चेन्नई सुपर किंग्स

उपविजेता टीम- गुजरात टाइटंस

तीसरा स्थान - मुंबई इंडियंस

चौथा स्थान - लखनऊ सुपर जायंट्स

मैन ऑफ द फाइनल - डेवन कॉनवे, 25 गेंदों में 47, 4 चौके और 2 छक्के (चेन्नई सुपर किंग्स)

ऑरेंज कैप (सबसे ज्यादा रन)- शुभमन गिल, 17 मैचों में 890 रन (गुजरात टाइटंस)

पर्पल कैप (सबसे ज्यादा विकेट) - मोहम्मद शमी ,17 मैचों में 28 विकेट (गुजरात टाइटंस)

मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन- शुभमन गिल, (गुजरात टाइटंस)

परफेक्ट कैच ऑफ द सीजन - राशिद खान, काइल मेयर्स का कैच vs लखनऊ सुपर जायंट्स (गुजरात टाइटंस)

इलेक्ट्रिक स्ट्राइकर ऑफ द सीजन- ग्लेन मैक्सवेल, 183.48 स्ट्राइक रेट (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन- यशस्वी जायसवाल, 14 मैचों में 625 रन (राजस्थान रॉयल्स)

ड्रीम इलेवन गेम चेंजर ऑफ द सीजन- शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस)

सबसे ज्यादा छक्के इस सीजन में - फाफ डू प्लेसी, 36 (चेन्नई सुपर किंग्स)

सबसे ज्यादा चौके इस सीजन में - शुभमन गिल, 85 (गुजरात टाइटंस)

इस सीजन का सबसे लंबा छक्का - फाफ डू प्लेसी, 115 मीटर (चेन्नई सुपर किंग्स)

फेयरप्ले अवॉर्ड- दिल्ली कैपिटल्स

पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड ऑफ द सीजन - ईडेन गार्डन्स और वानखेड़े स्टेडियम

Quick Links

Edited by Narender
Be the first one to comment