IPL इतिहास में हर सीजन सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट, सैम करन ने 16 सालों का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया

IPL 2023
IPL 2023 ऑक्शन में सबसे महंगे बिके सैम करन

IPL 2023 के लिए मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को हुआ। पंजाब किंग्स ने ऑल-राउंडर और टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने वाले सैम करन को 18 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा। वो इस सीजन के ही नहीं बल्कि IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उनके लिए कई टीमों ने बोली लगाई।

सैम करन के अलावा कैमरन ग्रीन को 17.50 करोड़ में मुंबई इंडियंस, बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ में चेन्नई सुपर किंग्स और निकोलस पूरन को 16 करोड़ रुपये में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा था। भारतीय खिलाड़ियों में मयंक अग्रवाल को 8.25 करोड़ रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा।

आइए नजर डालते हैं IPL के हर सीजन में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट पर:

IPL 2008: महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 करोड़ रुपये में खरीदा था।

IPL 2009: केविन पीटरसन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और एंड्रू फ्लिंटॉफ को चेन्नई सुपर किंग्स ने 7.55 करोड़ रुपये में खरीदा था।

IPL 2010: किरोन पोलार्ड को मुंबई इंडियंस और शेन बॉन्ड को कोलकाता नाईट राइडर्स ने 4.8 करोड़ रुपये में खरीदा।

IPL 2011: गौतम गंभीर को कोलकाता नाईट राइडर्स ने 11.04 करोड़ रुपये में खरीदा था।

IPL 2012: रविंद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.72 करोड़ रुपये में खरीदा था

IPL 2013: ग्लेन मैक्सवेल को मुंबई इंडियंस ने 5.3 करोड़ रुपये में खरीदा था।

IPL 2014: युवराज सिंह को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा था।

IPL 2015: युवराज सिंह को दिल्ली कैपिटल्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा था।

IPL 2016: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शेन वॉटसन ने 9.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।

IPL 2017: बेन स्टोक्स को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने 14.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।

IPL 2018: बेन स्टोक्स को राजस्थान रॉयल्स ने 12.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।

IPL 2019: जयदेव उनादकट को राजस्थान रॉयल्स और वरुण चक्रवर्ती को पंजाब किंग्स ने 8.4 करोड़ रुपये में खरीदा।

IPL 2020: पैट कमिंस को कोलकाता नाईट राइडर्स ने 15.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।

IPL 2021: क्रिस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदकर IPL इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया था।

IPL 2022: इशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 15 करोड़ और 25 लाख रुपये में खरीदा। यह IPL इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी भी हैं।

IPL 2023: सैम करन को पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदते हुए इस लीग के इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया।

Quick Links