आईपीएल 2023 (IPL 2023) में चेन्नई सुपर किंग्स आज कोलकाता नाइट राइडर्स (CSK vs KKR) के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिसमें वो फैंस को शांत रहने का इशारा करते हुए और ऑटोग्राफ देते हुए नजर आ रहे हैं।एमएस धोनी की फैन फॉलोइंग हमेशा से ही जबरदस्त रही है और इस साल उन्हें फैंस का अलग ही सपोर्ट मिल रहा है। फैंस को डर है कि कहीं यह आईपीएल उनके पसंदीदा खिलाड़ी का आखिरी सीजन ना हो। यही वजह है कि धोनी को देखने के लिए हर वेन्यू में बड़ी संख्या में फैंस पहुंच रहे हैं और सीएसके के लिए चीयर कर रहे हैं।धोनी को देखने के लिए फैंस ना सिर्फ मैच में बल्कि प्रैक्टिस सेशन में भी पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में हाल ही में अभ्यास सत्र में धोनी को देखते ही फैंस चीयर करने लगे। इसी बीच धोनी उनके पास पहुंचे और उन्हें शांत रहने का इशारा किया। इसके बाद उन्होंने शांति से फैंस को ऑटोग्राफ दिए।धोनी का यह अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आया। उनका कहना है कि धोनी ने इस जेस्चर ने उनका दिल जीत लिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी और फैंस इसे जमकर शेयर भी करने लगे।Nithish MSDian 🦁@thebrainofmsdMS Dhoni asked fans to be silent and gave autographs! 🤩#MSDhoni • #CSKvsKKR • #WhistlePodu597MS Dhoni asked fans to be silent and gave autographs! 🤩💛#MSDhoni • #CSKvsKKR • #WhistlePodu https://t.co/sn0aUupRrOबता दें, धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने इस आईपीएल में अबतक अच्छा प्रदर्शन किया है। सीएसके ने अबतक इस साल 12 मैच खेले हैं जिसमें से 7 मैचों में उन्होंने जीत हासिल की है जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। टीम इस समय 15 अंको के साथ आईपीएल की पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है।