IPL 2023 में सबसे ज्यादा रन (ऑरेंज कैप) बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट 

IPL 2023
शुभमन गिल ने बनाए सबसे ज्यादा रन (Photo: TATA: IPL)

IPL 2023 का अंत हो चुका और 16वां सीजन चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता। 16 सीजन में कई बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिला है, लेकिन हर साल ऑरेंज कैप (सबसे ज्यादा रन) सिर्फ एक खिलाड़ी ही जीतता है। IPL के पहले सीजन में शॉन मार्श ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे, 2009 में मैथ्यू हेडन, 2010 में सचिन तेंदुलकर, 2011 एवं 12 में क्रिस गेल, 2013 में माइकल हसी, 2014 में रॉबिन उथप्पा, 2015 में डेविड वॉर्नर, 2016 में विराट कोहली, 2017 में डेविड वॉर्नर, 2018 में केन विलियमसन, 2019 में डेविड वॉर्नर, 2020 में केएल राहुल, 2021 में ऋतुराज गायकवाड़ और 2022 में जोस बटलर ने सबसे ज्यादा रन बनाते हुए ऑरेंज कैप जीती थी।

Ad

इसके अलावा IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए हैं। उनके बाद शिखर धवन, रोहित शर्मा, डेविड वॉर्नर, सुरेश रैना जैसे खिलाड़ियों का नाम आता है। इस साल गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल ने ऑरेंज कैप जीती और अपने करियर में पहली बार उन्होंने यह कारनामा किया।

IPL 2023 में किन 5 बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन?

1- शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस) - मैच - 17, रन - 890, अर्धशतक/शतक - 4/3, स्ट्राइक रेट - 157.80, बेस्ट स्कोर - 129

2- फाफ डू प्लेसी (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)- मैच - 14, रन - 730, अर्धशतक/शतक - 8/0, स्ट्राइक रेट - 153.68, बेस्ट स्कोर - 84

3- डेवन कॉनवे (चेन्नई सुपर किंग्स): मैच - 16, रन - 672, अर्धशतक/शतक - 6/0, स्ट्राइक रेट - 139.70, बेस्ट स्कोर - 92*

4- विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) - मैच - 14, रन - 639, अर्धशतक/शतक - 6/2, स्ट्राइक रेट - 139.82, बेस्ट स्कोर - 100

5- यशस्वी जायसवाल (राजस्थान रॉयल्स)- मैच - 14, रन - 625, अर्धशतक/शतक - 5/1, स्ट्राइक रेट 163.61- , बेस्ट स्कोर - 124

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications