IPL 2023 - आरसीबी के खिलाफ मुकाबले से पहले एम एस धोनी की इंजरी को लेकर आया बड़ा अपडेट

Nitesh
एम एस धोनी को कुछ दिक्कत थी (Photo Credit - IPLT20)
एम एस धोनी को कुछ दिक्कत थी (Photo Credit - IPLT20)

आईपीएल 2023 (IPL) में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स (RCB vs CSK) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट आया है। पिछले मैच में धोनी को लंगड़ाते हुए देखा गया था। हालांकि टीम के बैटिंग कोच माइक हसी ने बताया है कि धोनी अब ठीक लग रहे हैं।

Ad

दरअसल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले के बाद ये खुलासा हुआ था कि कप्तान धोनी पूरी तरह से फिट नहीं हैं। हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इसकी पुष्टि की थी। उन्होंने बताया था कि एम एस धोनी इंजरी का शिकार हैं। आप उनके कुछ मूवमेंट्स से देख सकते थे। कुछ ना कुछ चीज है जो उन्हें दिक्कत दे रही है। वहीं इसके बाद एक वीडियो भी शेयर किया गया जिसमें धोनी लंगड़ाते हुए चल रहे थे। इसके बाद ऐसे कयास लगाए जाने लगे थे कि क्या धोनी कुछ मैचों से बाहर हो जाएंगे।

माइक हसी ने धोनी की इंजरी को लेकर दी प्रतिक्रिया

अब माइक हसी ने उनकी इस इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक हसी ने कहा "मेरे हिसाब से ये दिक्कत उनको लंबे समय से है। वो इसको जब तक संभव हो रहा है तब तक मैनेज कर रहे हैं। वो ठीक लग रहे हैं।"

इससे पहले सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथ ने कहा था कि उन्हें धोनी की इंजरी के बारे में पता है लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है कि वो आगे सारे मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

आपको बता दें कि आईपीएल 2023 का 24वां मुकाबला रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 17 अप्रैल को खेला जाने वाला है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। बैंगलोर अपना पिछला मैच जीतकर आ रही है और चेन्नई को अपने आखिरी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications