IPL 2023 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन की तारीख का हुआ ऐलान, नए वेन्यू पर होगा आयोजन 

इस बार मिनी ऑक्शन देखने को मिलेगा
इस बार मिनी ऑक्शन देखने को मिलेगा

आईपीएल (IPL) 2023 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन की तारीख सामने आ चुकी है। आगामी ऑक्शन 23 दिसंबर को होगा। वहीं वेन्यू को लेकर भी जानकारी सामने आई है। मिनी ऑक्शन का आयोजन कोच्चि में होगा। इससे पहले 2022 आईपीएल से मेगा ऑक्शन हुआ था, जहाँ सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी टीमों का नए तरीके से गठन किया था, जिसे कुछ ही रिटेन किये गए खिलाड़ी शामिल थे।

Ad

आगामी मिनी ऑक्शन में प्रत्येक टीम कम से कम 5 करोड़ की रिज़र्व राशि के साथ ऑक्शन शुरू करेगी क्योंकि सैलरी पर्स को बढ़ाकर 95 करोड़ कर दिया गया है, जो पिछले साल की तुलना में 5 करोड़ अधिक है। यदि कोई फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ियों को ट्रेड करती है या रिलीज़ करती है, तो पर्स बैलेंस और भी बड़ा हो सकता है।

पंजाब किंग्स के पास है सबसे अधिक पर्स वैल्यू

मेगा ऑक्शन के बाद पंजाब किंग्स के पास सबसे ज्यादा पर्स वैल्यू है। उनके पास 3.45 करोड़ की धनराशि है। वहीं दूसरे नंबर चेन्नई सुपर किंग्स है जिनके पास 2.95 करोड़ की धनराशि है। लखनऊ सुपर जायंट्स के पास कुछ भी शेष राशि नहीं है क्योंकि उन्होंने अपनी सभी राशि मेगा ऑक्शन में खर्च कर दी थी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास 1.55 करोड़, राजस्थान रॉयल्स के पास 0.95 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 0.45 करोड़, डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस के पास 0.15 करोड़ की राशि है। वहीं मुंबई इंडियंस, सनराइज़र्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के पास 0.10 करोड़ की राशि है।

पिछली बार मेगा ऑक्शन दो दिनों तक चला था लेकिन इस बार मिनी ऑक्शन महज एक दिन ही आयोजित होगा। इस बार बेन स्टोक्स, सैम करन और कैमरन ग्रीन की पर सभी की नजरें रहने वाली हैं और इनके शामिल होने से ऑक्शन काफी दिलचस्प होने वाला है।

पंजाब, दिल्ली और लखनऊ ने 2022 के ऑक्शन में केवल सात विदेशी खिलाड़ियों को खरीदा था, इसलिए वे उस आठवें और अंतिम स्थान को भरने की तलाश में हो सकती हैं। छह फ्रेंचाइजी पिछले सीजन के लिए चोटिल खिलाड़ियों की रिप्लेसमेंट लेकर भी आई थीं और उन्हें यह तय करना होगा कि रिप्लेसमेंट खिलाड़ी या ओरिजिनल खिलाड़ी में से किसे रखना है, या यदि खिलाड़ी सीमा अनुमति देती है तो दोनों को बनाए रखना है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications