आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ चेन्नई में खेले जा रहे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने 3 गेंदों पर 12 रन बनाकर आईपीएल इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। हालांकि, उनसे पहले 6 अन्य बल्लेबाज भी यह कारनामा कर चुके हैं।इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने 3 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से 12 रन बनाए। सीएसके का छठा विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे धोनी ने लखनऊ के तेज गेंदबाज मार्क वुड की 2 लगातार गेंदों पर 2 छक्का लगाया और फिर तीसरी गेंद पर कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए।इस मैच में अपना दूसरा छक्का जड़ते ही महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल इतिहास में 5000 से अधिक रन बनाने वाले 7वें बल्लेबाज बन गए। Chennai Super Kings@ChennaiIPLWe Yellove you, 5000! #CSKvLSG #WhistlePodu #Yellove 🦁 @msdhoni70321682We Yellove you, 5000! 💛🚁#CSKvLSG #WhistlePodu #Yellove 🦁💛 @msdhoni https://t.co/bkDTnsuIayआईपीएल में 5000 से अधिक रन बनाने वाले सभी बल्लेबाजों की बात करें तो उनमें विराट कोहली (6706 रन) का नाम पहले स्थान पर आता है। उनके अलावा, इस सूची में दूसरे स्थान पर शिखर धवन (6284), तीसरे स्थान पर डेविड वॉर्नर (5937), चौथे स्थान पर रोहित शर्मा (5880), पांचवें स्थान पर सुरेश रैना (5528) और छठे स्थान पर एबी डीविलियर्स (5162) का नाम आता है।यदि धोनी के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक 236 मैचों की 208 पारियों में 39.09 की औसत और 135.53 की स्ट्राइक रेट से 5004 रन बनाए हैं, जिसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनकी सबसे बड़ी पारी 84* रनों की रही है।एमएस धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है आईपीएल 2023आईपीएल 2023 से पहले यह कयास लगने शुरू हो गए थे कि यह धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है लेकिन उन्होंने अपनी तरफ से अभी तक इस बात को लेकर प्रतिक्रिया नहीं दी है। धोनी ने अभी तक पहले दो मुकाबलों में जिस अंदाज में बल्लेबाजी की है, उसे देखकर फैंस उनसे एक और सीजन खेलने की मांग कर रहे हैं। हालाँकि, अभी यह सीजन पूरा बाकी है और देखना होगा कि आगामी मैचों में वो कैसा प्रदर्शन करते हैं और तभी शायद उनका निर्णय भी सामने आये।