आईपीएल 2023 (IPL 2023) में महेंद्र सिंह धोनी आज फिर मैदान पर हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow SuperGiants) के खिलाफ इस मुकाबले में धोनी को देखने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ रही है। इसी बीच सबसे मन में सवाल है कि धोनी क्या इस आईपीएल के बाद संन्यास ले लेंगे। इसे लेकर धोनी ने टॉस के दौरान एक बड़ी बात भी कही है जिससे उनके फैंस को एक और उम्मीद बंधी है कि वो आगे भी उनको खेलता हुआ देख सकेंगे।महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ही नहीं बल्कि करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करने वाले खिलाड़ी हैं। फैंस उनपर जमकर प्यार बरसा रहे हैं हालांकि उन्हें डर भी है कि यह आईपीएल उनके पसंदीदा खिलाड़ी का आखिरी सीजन भी हो सकता है।ऐसे में फैंस धोनी की हर बात और हर इंटरव्यू पर नजर बनाए हुए हैं जिससे उन्हें इस बात का हिंट मिले कि धोनी अगला आईपीएल खेलेंगे या नहीं। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी भी इस बात पर कोई साफ जवाब नहीं दे रहे हैं लेकिन अब उन्होंने अपने आगे के सफर के बारे में एक महत्वपूर्ण बात कही है जिससे उनके फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो रहे हैं।दरअसल, टॉस के दौरान उनसे पूछा गया कि यह आपका आईपीएल का आखिरी साल है आप इसे कैसे देख रहे हैं। इसके जवाब में धोनी ने कहा,आपने खुद ही यह फैसला कर लिया कि यह मेरा आखिरी आईपीएल है।धोनी के इस जवाब से स्टेडियम में फैंस के चेहरों पर खुशियों की लहर लौट गई और उन्हें उम्मीद जगी है कि माही अगला आईपीएल भी खेल सकते हैं।चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान की इस वीडियो को इंडियन प्रीमियर लीग ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा कि धोनी हर किसी को अनुमान लगाने देते हैं।IndianPremierLeague@IPLMSD keeps everyone guessing The Lucknow crowd roars to @msdhoni's answer 🏻#TATAIPL | #LSGvCSK | @msdhoni2233661MSD keeps everyone guessing 😉 The Lucknow crowd roars to @msdhoni's answer 🙌🏻#TATAIPL | #LSGvCSK | @msdhoni https://t.co/rkdVq1H6QKबता दें,एमएस धोनी के जवाब के बाद टॉस कराने वाले रेप्रेसेंटेटर डैनी मॉरिसन ने कहा कि धोनी वापस आएंगे। हालांकि इस बार धोनी शांत नजर आए और इसका जवाब नहीं दिया। इस वजह से फैंस इस बात का अनुमान लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि धोनी अगला आईपीएल खेलेंगे कि नहीं।