भारतीय टीम (Indian Cricket Team) को 2011 के वर्ल्ड कप में मिली जीत के 12 साल पूरे हो गए हैं। आज ही के दिन 2 अप्रैल 2011 को भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराकर वर्ल्ड कप का टाइटल अपने नाम किया था। एम एस धोनी ने फाइनल मुकाबले में जो छक्का लगाया था वो भारतीय क्रिकेट इतिहास के आइकॉनिक मोमेंट्स में से एक बन गया था।एम एस धोनी ने 2011 के वर्ल्ड कप फाइनल में एक जबरदस्त छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई थी। उस छक्के के ऊपर रवि शास्त्री ने जो कमेंट्री की थी वो आज भी लोगों के जेहन में ताजा है। अब वैसा ही शॉट एक बार फिर से एम एस धोनी ने लगाया है। धोनी ने अपने इस जबरदस्त शॉट से 2011 वर्ल्ड कप फाइनल की याद दिला दी।एम एस धोनी ने 2011 वर्ल्ड कप फाइनल के अंदाज में लगाया छक्काएम एस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के प्रैक्टिस सेशन के दौरान उसी तरह का छक्का लगाया जैसा उन्होंने 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल में लगाया था। सीएसके ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो को शेयर किया है। आप भी देखिए ये वीडियो और 2011 वर्ल्ड कप की यादें ताजा कीजिए।Chennai Super Kings@ChennaiIPLWhen nostalgia hits! 🥺#AndhaNaalGnyabagam #WhistlePodu #Yellove 🦁 @msdhoni110101530When nostalgia hits! 🥺💛#AndhaNaalGnyabagam #WhistlePodu #Yellove 🦁 @msdhoni https://t.co/VVjdYd6VwEवर्ल्ड कप 2011 का फाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। श्रीलंका की टीम ने पहले खेलते हुए 274 रनों का विशाल स्कोर बनाया। फाइनल के लिहाज से ये स्कोर काफी बड़ा होता है। भारतीय टीम ने टार्गेट का पीछा करते हुए अपने कुछ विकेट जल्दी-जल्दी गंवा दिए थे। इसके बाद एम एस धोनी और गौतम गंभीर ने चौथे विकेट के लिए 109 रनों की पार्टनरशिप की और इस साझेदारी ने पूरे मैच का रुख ही बदल दिया। गंभीर 97 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर आउट हुए, वहीं धोनी ने नाबाद 91 रनों की पारी खेलकर टीम को चैंपियन बना दिया। जब भारत जीतने के करीब था और 11 गेंदों पर सिर्फ 4 रन चाहिए थे, तब धोनी ने नुवान कुलसेकरा कि गेंद पर छक्का लगाकर इतिहास रच दिया था।