IPL 2023 - चेन्नई सुपर किंग्स के एक और बार प्लेऑफ में जाने को लेकर MS Dhoni का बड़ा बयान...टीम की सफलता का राज बताया

Nitesh
एम एस धोनी ने दिया बड़ा बयान (Photo Credit - IPL)
एम एस धोनी ने दिया बड़ा बयान (Photo Credit - IPL)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम एक और बार आईपीएल (IPL) के प्लेऑफ में पहुंच गई है। टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को उनके ही घर में हराकर रिकॉर्ड 12वीं बार आईपीएल के प्लेऑफ में जगह बना ली है। एम एस धोनी ने मैच के बाद बताया कि चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार सफलता का राज क्या है। धोनी के मुताबिक सही खिलाड़ियों का चयन करके उन्हें सही जगह पर खिलाना होता है।

Ad

अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 77 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 9 विकेट खोकर 146 रन ही बना पाई और उन्होंने टूर्नामेंट का समापन हार के साथ किया। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने इस जीत के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है।

हमें बेस्ट खिलाड़ियों का चयन करना होता है - एम एस धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल प्लेऑफ में सबसे ज्यादा बार पहुंचने वाली टीम है। कप्तान धोनी से जब इस सफलता का राज पूछा गया तो उन्होंने कहा,

सफलता के लिए कोई ऐसी रेसिपी नहीं है। आप बेस्ट प्लेयर को सेलेक्ट करने की कोशिश करते हैं और उसके लिए उन्हें बेस्ट स्लॉट भी देते हैं। इसके अलावा आप उनको उन एरिया में ग्रूम करते हैं जहां पर वो कमजोर हैं। किसी ना किसी को टीम के लिए त्याग करना पड़ता है। मैनेजमेंट को भी क्रेडिट जाता है जो हमेशा हमें सपोर्ट करते हैं। हालांकि खिलाड़ी सबसे ज्यादा जरूरी हैं। खिलाड़ियों के बिना हम कुछ नहीं कर सकते हैं।

आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 तो मुंबई इंडियंस ने 9 बार प्लेऑफ में जगह बनाई है। वहीं आरसीबी इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर है और उन्होंने 8 बार प्लेऑफ तक का सफर तय किया है।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications