IPL 2023 - दिल्ली कैपिटल्स की लगातार हार को लेकर रवि शास्त्री ने सौरव गांगुली पर साधा निशाना, कही ये तीखी बात

cricket cover image

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए आईपीएल 2023 (IPL) का सीजन अभी तक बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है। टीम पांच से पांच मुकाबले हार चुकी है। इसकी वजह से टीम के ऊपर काफी सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट सौरव गांगुली पर निशाना साधा है और कहा है कि उन्हें लगा होगा कि ये काफी आसान काम है लेकिन ऐसा नहीं है।

Ad

बेंगलुरु में खेले गए आईपीएल के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हरा दिया। पहले खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने निर्धारित 20 ओवरों में 174/6 का स्कोर बनाया। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 9 विकेट खोकर सिर्फ 151 रन तक ही पहुंच पाई। दिल्ली की यह पांच मैचों में लगातार पांचवीं हार है।

दिल्ली कैपिटल्स की वापसी अब काफी मुश्किल लगती है - रवि शास्त्री

वहीं इस हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के ऊपर लगातार सवाल उठ रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री ने दिल्ली के मैनेजमेंट पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा,

दिल्ली कैपिटल्स के साथ दिक्कत ये है कि बाकी टीमें तेजी से आगे जा रही हैं। आप लगातार पांच मुकाबला हार गए। अब यहां से वापसी काफी ज्यादा मुश्किल हो जाती है। डेविड वॉर्नर एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें हारना पसंद नहीं है। वो हमेशा जीतने वाली टीम के साथ रहे हैं। ऐसा नहीं है कि आप सिर्फ हार रहे हैं। आप बुरी तरह से हार रहे हैं। आप लगातार पांच मैच हार गए हैं और ऐसा लग नहीं रहा है कि आगे भी जीत पाएंगे। करीब आकर मैच हारना एक अलग चीज है लेकिन जब आप पूरी तरह से मैच में पीछे हो जाएं तो फिर ये सही नहीं है। बीसीसीआई के पूर्व प्रेसिडेंट सौरव गांगुली को लगा होगा कि ये काफी आसान रास्ता है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications