IPL 2023 में सबसे ज्यादा विकेट (पर्पल कैप) लेने वाले टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट 

cricket cover image

IPL के 16 सीजन में अभी तक सबसे ज्यादा विकेट युजवेंद्र चहल ने लिए हैं। उनके अलावा टॉप गेंदबाजों की लिस्ट में ड्वेन ब्रावो, पीयूष चावला, अमित मिश्रा और रविचंद्रन अश्विन जैसे खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। हर सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप मिलती है।

Ad

आपको बता दें कि IPL 2008 में सोहेल तनवीर, 2009 में आरपी सिंह, 2010 में प्रज्ञान ओझा, 2011 में लसिथ मलिंगा, 2012 में मोर्ने मोर्कल, 2013 में ड्वेन ब्रावो, 2014 में मोहित शर्मा, 2015 में ड्वेन ब्रावो, 2016-17 में भुवनेश्वर कुमार, 2018 में एंड्रू टाई, 2019 में इमरान ताहिर, 2020 में कगिसे रबाड़ा, 2021 में हर्षल पटेल और 2022 में युजवेंद्र चहल ने पर्पल कैप को जीता था।

इस साल IPL का अंत हो चुका है और चेन्नई सुपर किंग्स ने खिताबी जीत दर्ज की। गुजरात टाइटंस के मोहम्मद शमी ने 28 विकेट लिए और पर्पल कैप को अपने नाम किया।

IPL 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट?

1- मोहम्मद शमी (गुजरात टाइटंस): मैच - 17, विकेट - 28, इकॉनमी रेट - 8.03, 4 विकेट हॉल - 2, बेस्ट प्रदर्शन - 11/4

2- मोहित शर्मा (गुजरात टाइटंस): मैच - 17, विकेट - 27, इकॉनमी - 8.17, 4 विकेट हॉल - 3, बेस्ट प्रदर्शन - 10/5

3- राशिद खान (गुजरात टाइटंस): मैच - 17, विकेट - 27, इकॉनमी - 8.23, 4 विकेट हॉल - 1, बेस्ट प्रदर्शन - 30/4

4- पीयूष चावला (मुंबई इंडियंस): मैच - 16, विकेट - 22, इकॉनमी - 8.11, 4 विकेट हॉल - 0, बेस्ट प्रदर्शन - 22/3

5- युजवेंद्र चहल (राजस्थान रॉयल्स): मैच - 14, विकेट - 21, इकॉनमी रेट - 8.17, 4 विकेट हॉल - 3, बेस्ट प्रदर्शन - 17/4

Quick Links

Edited by Mayank Mehta
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications