IPL 2023 - एम एस धोनी के छक्के मारने की काबिलियत को लेकर अहम खुलासा, स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया बड़ा राज

एम एस धोनी ने धुआंधार पारी खेली (Photo Credit - IPLT20)
एम एस धोनी ने धुआंधार पारी खेली (Photo Credit - IPLT20)

एम एस धोनी (MS Dhoni) ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ मुकाबले में आखिर में आकर जबरदस्त धुआंधार पारी खेली और सीएसके (CSK) को एक बड़े टोटल तक पहुंचाया। इस सीजन धोनी कई बार इस तरह का कैमियो खेल चुके हैं और इसको लेकर टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि एम एस धोनी की इस सफलता का राज क्या है। फ्लेमिंग के मुताबिक नेट्स में धोनी केवल लंबे हिट की ही प्रैक्टिस करते हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि वो आखिर में ही बल्लेबाजी के लिए जाएंगे और वो उसी हिसाब से अपने आपको तैयार करते हैं।

Ad

एम एस धोनी ने चेपॉक में खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने सिर्फ 9 गेंद पर 20 रन बना दिए और इस दौरान एक चौका और दो छक्के लगाए। उनके दो छक्के काफी जबरदस्त रहे और फैंस ने इसका पूरा लुत्फ उठाया। धोनी ने सीएसके को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका अदा की।

एम एस धोनी आखिरी 3 ओवरों की ही बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करते हैं - स्टीफन फ्लेमिंग

वहीं कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया कि धोनी नेट्स में केवल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की ही प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा,

एम एस धोनी एक खास तरीके से ट्रेनिंग कर रहे हैं। उन्हें पता है कि वो लंबे वक्त तक बैटिंग नहीं करने वाले हैं और इसी वजह से वो आखिर के तीन ओवरों पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। आज उनकी रनिंग भी काफी अच्छी रही। वो तेजी से गेंद को मारने की प्रैक्टिस करते हैं। आप उसका फायदा देख सकते हैं कि वो इस तरह के शॉट लगा रहे हैं। हम सब जानते हैं कि धोनी कितने बेहतरीन हिटर हैं और ग्राउंड्स के कुछ पार्ट्स में वो काफी मजबूत हैं। उन्होंने जो कैमियो इस मैच में खेला, उसकी काफी ज्यादा अहमियत रही।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications