भारत में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व ओपनर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (aakash chopra) इसके चपेट में आ गए थे। हालांकि, वह अब बिलकुल ठीक हैं और संक्रमण से उबरने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में कमेंट्री करने वापस आ गए हैं। वह शनिवार को कमेंट्री करते नजर आए। पिछले हफ्ते की शुरुआत में उन्होंने कोरोना संक्रमित होने के बाद आइसोलेट होने की जानकारी दी थी। आकाश चोपड़ा ने वापसी का बड़े ही शानदार तरीके से ऐलान किया।आकाश चोपड़ा ने कोरोना से उबरने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में कमेंट्री में वापसी की जानकारी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके दी। वह चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी केदार जाधव और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आरपी सिंह के साथ बॉलीवुड के सुपरहिट गाने 'हुड हुड दबंग' का सिग्नेचर स्टेप करते नजर आये। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, "दबंगों के साथ वापसी।" View this post on Instagram Instagram Postइससे पहले आकाश चोपड़ा ने कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी देते हुए कहा था, "कॉट एंड बोल्ड कोविड। वायरस ने एक बार फिर चपेट में ले लिया है। लक्ष्ण काफी हल्के हैं। सबकुछ कंट्रोल में है। कुछ दिन कमेंट्री से दूर रहूंगा। मजबूती से वापसी की उम्मीद है।" बता दें कि शनिवार को आईपीएल 2023 में शनिवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 57 रन से हर दिया। दिल्ली की टीम लगातार तीसरे मैच में हारी है। दिन का दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया। महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने पांच बार चैंपियन टीम के गढ़ में बेहतरीन प्रदर्शन किया। रोहित शर्मा की टीम को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पिछले साल आखिरी पायदान पर रहने वाली मुंबई इंडियंस की टीम की शुरुआत इस साल भी काफी खराब रही है। उन्होंने दो मुकाबले खेले हैं लेकिन जीत का खाता नहीं खुला है।