IPL 2023 : मार्क वुड का दिखा 'लखनवी अंदाज', लोकल भाषा में शब्दों का मतलब बताते आये नजर 

Photo Courtesy: Lucknow Supergiants Instagram
Photo Courtesy: Lucknow Supergiants Instagram

आईपीएल 2023 (IPL 2023) में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Supergiants) का अगला मुकाबला 28 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ है। यह मुकाबला मोहाली में खेला जायगा। इस मैच से पहले लखनऊ के खिलाड़ी मार्क वुड (Mark Wood) का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो लखनवी अंदाज में शब्द बोलते हुए नजर आ रहे हैं।

Ad

दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियो में मार्क वुड एक फेमस सोशल मीडिया ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं। इस ट्रेंड में लोग अपने क्षेत्र की लहजे में शब्द बोलते हैं।

इसी तर्ज पर मार्क वुड भी कुछ शब्द लखनवी अंदाज में बोलते हैं। इस वीडियो में उन्हें अमां यार, इतराओ मत, कटो यहां से, जाहिल, मोहतरमा, पहले आप, वाहियात, खिसको यहां से और शुक्रिया जैसे शब्द बोलते हुए सुना जा सकता है।

वीडियो को शेयर करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने लिखा,

रफ्तार भइया लखनवी।
Ad

मार्क वुड की यह वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है। एक फैन का कहना है कि अगर अगली बार बॉलीवुड में कोई अंग्रेज एक्टर चाहिए हो जो अंग्रेजी एक्सेंट में हिंदी बोले तो उन्हें मार्क वुड को ही बुलाना चाहिए। तो वहीं, एक और फैन ने लिखा कि उनकी भाषा में बोले गए यह शब्द काफी क्यूट और मजेदार लग रहे हैं।

बता दें, मार्क वुड को लेकर खबरें आ रही हैं कि वो आईपीएल के आखिरी पड़ाव में टीम में शामिल नहीं रहेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी वाइफ सारा मई में बच्चे को जन्म दे सकती हैं। यही वजह है कि वो आईपीएल खत्म होने से पहले स्वदेश लौट जाएंगे।

गौरतलब है कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने अबतक 7 मुकाबले खेले हैं जिनमें से उन्होंने 4 मुकाबलों में जीत हासिल की है और आठ पाइंट्स के साथ ही आईपीएल की पाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications