IPL 2023 - हमें रिटायरमेंट को लेकर MSD के ऊपर दबाव नहीं बनाना चाहिए...पूर्व क्रिकेटर ने दी तीखी प्रतिक्रिया

Nitesh
एम एस धोनी को लेकर मुरली कार्तिक ने दी प्रतिक्रिया
एम एस धोनी को लेकर मुरली कार्तिक ने दी प्रतिक्रिया

पूर्व क्रिकेटर मुरली कार्तिक ने एम एस धोनी (MS Dhoni) के संन्यास की खबरों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस वक्त यही चल रहा है कि एम एस धोनी का ये आखिरी आईपीएल सीजन होगा लेकिन हमें ऐसा बार-बार बोलकर एम एस धोनी पर दबाव नहीं बनाना चाहिए। कार्तिक के मुताबिक धोनी के ऊपर छोड़ दिया जाना चाहिए कि वो क्या फैसला लेते हैं और हमें इस पर कोई चर्चा नहीं करनी चाहिए।

Ad

एमएस धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद वो लगातार आईपीएल में खेल रहे थे। वहीं अब कयास लगाए जा रहे हैं कि आईपीएल 2023 धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। वह इसके बाद इस टी20 लीग को भी अलविदा कह देंगे। हालांकि इसको लेकर अभी तक धोनी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से भी कोई बयान नहीं आया है।

धोनी को अकेला छोड़ देना चाहिए - मुरली कार्तिक

वहीं मुरली कार्तिक ने कहा है कि धोनी के ऊपर रिटायरमेंट को लेकर ज्यादा दबाव नहीं बनाना चाहिए। स्पोर्ट्सकीड़ा से खास बातचीत में उन्होंने कहा "ये एक व्यक्तिगत फैसला है। लोगों को ये समझना चाहिए कि एक क्रिकेटर के जीवन में क्या चल रहा होता है। धोनी ने 15 सालों तक हमारे देश की सेवा की है। इसलिए हमें उनको वो स्पेस देना चाहिए कि क्या फैसला लेते हैं। हमें बार-बार ये पूछकर उनके ऊपर दबाव नहीं बनाना चाहिए कि वो कब रिटायर होंगे। हर कोई उनके रिटायरमेंट के बारे में बात कर रहा है जो सही नहीं है।"

दरअसल धोनी ने अपने एक बयान में यह साफ किया था कि वह आईपीएल में अपना आखिरी मुकाबला चेन्नई के फैंस के सामने खेलना चाहेंगे। इस बार आईपीएल मैचों का आयोजन चेपॉक स्टेडियम में भी हो रहा है और इसी वजह से कई सारे लोगों का मानना है कि ये धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications