IPL 2024 के लिए ऑक्शन (IPL 2024 Auction) का आयोजन 19 दिसंबर को दुबई के कोका-कोला एरीना में हुआ। यह पहला मौका रहा जब ऑक्शन का आयोजन भारत के बाहर हुआ। ऑक्शन में कुल 332 खिलाड़ियों पर बोली लगी लेकिन 77 स्लॉट ही उपलब्ध थे और कुल 72 खिलाड़ी बिके। ऑक्शन लिस्ट के 332 खिलाड़ियों में 216 भारतीय और 116 विदेशी खिलाड़ी शामिल थे। इस लिस्ट में 113 कैप्ड, 217 अनकैप्ड और दो खिलाड़ी एसोसिएट देश के थे।मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24 करोड़ 75 लाख की बड़ी राशि में खरीदा और उन्हें ऑक्शन इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी भी बना दिया। वहीं सनराइज़र्स हैदराबाद ने पैट कमिंस 20 करोड़ 50 लाख की कीमत में खरीदा और वह ऑक्शन इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स ने डैरिल मिचेल को 14 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अल्जारी जोसेफ को 11 करोड़ 50 लाख और गुजरात टाइटंस ने स्पेंसर जॉनसन को 10 करोड़ में खरीदा।भारत की तरफ से सबसे महंगे खिलाड़ी हर्षल पटेल रहे, जिन्हें 11 करोड़ 75 लाख में पंजाब किंग्स ने खरीदा। अनकैप्ड खिलाड़ियों में समीर रिज़वी सबसे महंगे रहे और उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 करोड़ 40 लाख की बड़ी राशि में अपने साथ जोड़ा।ऑक्शन के लिए गुजरात टाइटंस के पास सबसे ज्यादा 38.15 की राशि थी। वहीं सबसे कम 13.15 करोड़ की राशि लखनऊ सुपर जायंट्स के पास थी। इसके अलावा सनराइज़र्स हैदराबाद के पास 34 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 32.7 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स के पास 31.4 करोड़, पंजाब किंग्स के पास 29.1 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स के पास 28.95 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास 23.25 करोड़, मुंबई इंडियंस के पास 17.75 करोड़ और राजस्थान रॉयल्स के पास 14.5 करोड़ और रुपये थे।आईपीएल 2024 का ऑक्शन शुरू:बल्लेबाजों के पहले सेट के साथ शुरू हुआ ऑक्शनसबसे पहला नाम रोवमैन पॉवेल का आया और उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 7 करोड़ 40 लाख की बड़ी कीमत में खरीदा।राइली रूसो को किसी टीम ने नहीं खरीदा, अनसोल्डहैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स ने 4 करोड़ में खरीदा।ट्रैविस हेड को सनराइज़र्स हैदराबाद ने 6 करोड़ 80 लाख में खरीदा।करुण नायर को कोई खरीददार नहीं मिला, अनसोल्डस्टीव स्मिथ को भी कोई खरीददार नहीं मिला, अनसोल्डमनीष पांडे को भी किसी टीम ने नहीं खरीदा, अनसोल्डअगला सेट - ऑलराउंडरवानिन्दु हसरंगा को सनराइज़र्स हैदराबाद ने बेस प्राइस 1 करोड़ 50 लाख में खरीदा।रचिन रविंद्र को चेन्नई सुपर किंग्स ने 1 करोड़ 80 लाख में खरीदा।शार्दुल ठाकुर की एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स में वापसी हुई और उन्हें 4 करोड़ में खरीदा।अजमतुल्लाह ओमरजई को गुजरात टाइटंस ने 50 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।पैट कमिंस को सनराइज़र्स हैदराबाद ने ऑक्शन इतिहास का दूसरा सबसे महंगा खिलाड़ी बनाते हुए 20 करोड़ 50 लाख की बड़ी कीमत में खरीदा।गेराल्ड कोट्ज़ी को मुंबई इंडियंस ने 5 करोड़ में खरीदा।हर्षल पटेल को पंजाब किंग्स ने 11 करोड़ 75 लाख की बड़ी राशि में खरीदा।डैरिल मिचेल को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ की चौंकाने वाली राशि में खरीदा।क्रिस वोक्स को पंजाब किंग्स ने 4 करोड़ 20 लाख में खरीदा।अगला सेट - विकेटकीपरफिल साल्ट को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा, अनसोल्डट्रिस्टन स्टब्स को दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।केएस भरत को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 50 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।जोश इंग्लिस में किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई, अनसोल्डकुसल मेंडिस भी अनसोल्ड रहे।अगला सेट - तेज गेंदबाजलोकी फर्ग्यूसन को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा, अनसोल्डचेतन सकारिया को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 50 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।अल्जारी जोसेफ को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 11 करोड़ 50 लाख की बड़ी कीमत में खरीदा।उमेश यादव को गुजरात टाइटंस ने 5 करोड़ 80 लाख में खरीदा।शिवम मावी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6 करोड़ 40 लाख में खरीदा।मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑक्शन इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बनाते हुए 24 करोड़ 75 लाख की चौंकाने वाली कीमत में खरीदा।जोश हेजलवुड को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा, अनसोल्डजयदेव उनादकट को सनराइज़र्स हैदराबाद ने 1 करोड़ 60 लाख में खरीदा।दिलशान मधुशंका को मुंबई इंडियंस ने 4 करोड़ 60 लाख में खरीदा।अगला सेट - स्पिन गेंदबाज वकार सलामखिल को कोई खरीददार नहीं मिला, अनसोल्डआदिल राशिद अनसोल्डअकील होसैन अनसोल्डईश सोढ़ी अनसोल्डतबरेज शम्सी अनसोल्डमुजीब उर रहमान को भी किसी ने नहीं खरीदा, अनसोल्डऑक्शन अब कुछ देर के ब्रेक के बाद शुरू होगा और आगे अनकैप्ड खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। अगला सेट - अनकैप्ड बल्लेबाज शुभम दुबे को राजस्थान रॉयल्स ने 5 करोड़ 80 लाख की बड़ी कीमत में खरीदा।रोहन कुन्नूमल - अनसोल्डसौरव चौहान - अनसोल्डप्रियांश आर्या - अनसोल्डमनन वोहरा - अनसोल्डसमीर रिज़वी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 करोड़ 40 लाख की चौंकाने वाली राशि में खरीदा।अंगक्रिश रघुवंशी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।अगला सेट - अनकैप्ड ऑलराउंडरमोहम्मद अरशद खान - अनसोल्डसरफ़राज़ खान - अनसोल्डराज अंगद बावा - अनसोल्डविव्रान्त शर्मा - अनसोल्डअर्शिन कुलकर्णी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।अतीत शेठ - अनसोल्डऋतिक शौकीन - अनसोल्डशाहरुख़ खान को गुजरात टाइटंस ने 7 करोड़ 40 लाख में खरीदा।रमनदीप सिंह को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।अगला सेट - अनकैप्ड विकेटकीपरटॉम कोहलर-कैडमोर को राजस्थान रॉयल्स ने 40 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।रिकी भुई को दिल्ली कैपिटल्स ने 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।उर्विल पटेल - अनसोल्डविष्णु सोलंकी - अनसोल्डकुमार कुशाग्र को दिल्ली कैपिटल्स ने 7 करोड़ 20 लाख की चौंकाने वाली कीमत में खरीदा।अगला सेट - अनकैप्ड तेज गेंदबाजयश दयाल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 5 करोड़ में खरीदा।सुशांत मिश्रा को गुजरात टाइटंस ने 2 करोड़ 20 लाख में खरीदा।कुलदीप यादव - अनसोल्डआकाश सिंह को सनराइज़र्स हैदराबाद ने 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।कार्तिक त्यागी को गुजरात टाइटंस ने 60 लाख में खरीदा।ईशान पोरेल - अनसोल्डरसिख दार को दिल्ली कैपिटल्स ने 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।अगला सेट - अनकैप्ड स्पिन गेंदबाजशिवा सिंह - अनसोल्डमानव सुथार को गुजरात टाइटंस ने 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।एम. सिद्धार्थ को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 करोड़ 40 लाख की बड़ी कीमत में खरीदा।मुरुगन अश्विन - अनसोल्डश्रेयस गोपाल को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।पुलकित नारंग - अनसोल्डकुछ देर के बाद आगे एक्सेलरेटेड राउंड होगा, जहाँ तेजी से खिलाड़ियों की बोली लगेगी।ब्रेक के बाद ऑक्शन की शुरुआत हुईफिन एलन - अनसोल्डकॉलिन मुनरो - अनसोल्डशेरफेन रदरफोर्ड को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1 करोड़ 50 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।एश्टन टर्नर को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 1 करोड़ के बेस प्राइस में खरीदा।रसी वैन डर डुसेन - अनसोल्डकैस अहमद - अनसोल्डमाइकल ब्रेसवेल - अनसोल्डटॉम करन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 1.50 करोड़ के बेस प्राइस में खरीदा।जेम्स नीशाम - अनसोल्डकीमो पॉल - अनसोल्डओडियन स्मिथ - अनसोल्डडेविड विली को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 करोड़ के बेस प्राइस में खरीदा।शाई होप - अनसोल्डदुश्मंथा चमीरा - अनसोल्डबेन ड्वारशुइस - अनसोल्डमैट हेनरी - अनसोल्डकाइल जेमिसन - अनसोल्डस्पेंसर जॉनसन को गुजरात टाइटंस ने 10 करोड़ की बड़ी कीमत में खरीदा।टाइमल मिल्स - अनसोल्डएडम मिल्ने - अनसोल्डलांस मॉरिस - अनसोल्डमुस्ताफ़िज़ुर रहमान को चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 करोड़ के बेस प्राइस में खरीदा।झाई रिचर्डसन को दिल्ली कैपिटल्स ने 5 करोड़ में खरीदा।नुवान तुषारा को मुंबई इंडियंस ने 4 करोड़ 80 लाख में खरीदा।संदीप वारियर - अनसोल्डल्यूक वुड - अनसोल्डस्वास्तिक चिकारा - अनसोल्डऋतिक ईस्वरन - अनसोल्डहिम्मत सिंह - अनसोल्डशशांक सिंह - अनसोल्डसुमीत वर्मा - अनसोल्डनमन धीर को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।हर्ष दुबे - अनसोल्डअंशुल कम्बोज को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।तनुष कोटियन - अनसोल्डसुमित कुमार को दिल्ली कैपिटल्स ने 1 करोड़ की चौंकाने वाली कीमत में खरीदा।कमलेश नगरकोटी - अनसोल्डप्रदोष पॉल - अनसोल्डरोहित रायुडू - अनसोल्डआशुतोष शर्मा को पंजाब किंग्स ने 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।विश्वनाथ प्रताप सिंह को भी पंजाब किंग्स ने 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।शशांक सिंह भी 20 लाख के बेस प्राइस में पंजाब किंग्स का हिस्सा बने।तनय त्यागराजन को भी पंजाब किंग्स ने 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।जी अजितेश - अनसोल्डगौरव चौधरी - अनसोल्डरॉबिन मिंज को गुजरात टाइटंस ने 3 करोड़ 60 लाख की बड़ी कीमत में खरीदा।विपिन सौरव - अनसोल्डकेएम आसिफ - अनसोल्डसाकिब हुसैन - अनसोल्डमोहम्मद कैफ - अनसोल्डअभिलाष शेट्टी - अनसोल्डगुरजनप्रीत सिंह - अनसोल्डपृथ्वी राज यारा - अनसोल्डशुभम अग्रवाल - अनसोल्डप्रिंस चौधरी को पंजाब किंग्स ने 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।झाठावेध सुब्रमण्यन को सनराइज़र्स हैदराबाद ने 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।अब ब्रेक का समय है और टीमों को उनके पसंद के बचे हुए खिलाड़ियों की लिस्ट देने के लिए कहा गया है।ब्रेक के बाद यह ऑक्शन का लास्ट सेशन है।करुण नायर - अनसोल्डमनीष पांडे को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 50 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।राइली रूसो को पंजाब किंग्स ने 8 करोड़ की बड़ी कीमत में खरीदा।लोकी फर्ग्यूसन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 2 करोड़ के बेस प्राइस में खरीदा।मुजीब उर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 करोड़ के बेस प्राइस में खरीदा।वकार सलामखिल - अनसोल्डसौरव चौहान - अनसोल्डमोहम्मद अरशद खान को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।माइकल ब्रेसवेल - अनसोल्डमोहम्मद नबी को मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ 50 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।शाई होप को दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।गस एटकिंसन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1 करोड़ के बेस प्राइस में खरीदा।दुश्मंथा चमीरा - अनसोल्डमैट हेनरी - अनसोल्डएडम मिलने - अनसोल्डस्वास्तिक चिकारा को दिल्ली कैपिटल्स ने 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।अमनदीप खरे - अनसोल्डआबिद मुश्ताक़ को राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।रोहित रायुडू - अनसोल्डशिवालिक शर्मा को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।स्वप्निल सिंह को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।जी अजितेश - अनसोल्डअवनीश राव अरावली को चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।केएल श्रीजीत - अनसोल्डनांद्रे बर्गर को राजस्थान रॉयल्स ने 50 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।साकिब हुसैन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।गुरजपनीत सिंह - अनसोल्डसौरव चौहान को आखिरी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।इसी के साथ आईपीएल 2024 का ऑक्शन समाप्त हो गया।