IPL 2024 में सबसे ज्यादा विकेट (पर्पल कैप) लेने वाले वाले गेंदबाजों की लिस्ट

IPL 2024 में सबसे ज्यादा विकेट हर्षल पटेल ने लिए (Photo: IPL)
IPL 2024 में सबसे ज्यादा विकेट हर्षल पटेल ने लिए (Photo: IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप मिलती है। अभी तक 17 सीजन में कई प्रमुख गेंदबाजों ने इस कैप को जीता है, जिसमें भारतीय एवं विदेशी खिलाड़ी दोनों शामिल हैं। इस सीजन में पंजाब किंग्स के हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा विकेट लिए थे।

Ad

अभी तक भुवनेश्वर कुमार, मोहित शर्मा, मोहम्मद शमी, आरपी सिंह, प्रज्ञान ओझा, सोहेल तनवीर, ड्वेन ब्रावो, लसिथ मलिंगा, मोर्ने मोर्कल, एंड्रू टाई, इमरान ताहिर, कगिसो रबाडा, युजवेंद्र चहल IPL में पर्पल कैप जीत चुके हैं। इस आर्टिकल में हम आपको IPL 2024 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बारे में बताने वाले हैं।

आइये नजर डालते हैं IPL 2024 में किन 5 गेंदबाजों ने लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट?

1) हर्षल पटेल (पंजाब किंग्स): मैच - 14, विकेट - 24, इकॉनमी रेट - 9.73, 4 विकेट हॉल - 0, बेस्ट प्रदर्शन - 3/15

2) वरुण चक्रवर्ती (कोलकाता नाइटराइडर्स): मैच - 15, विकेट - 21, इकॉनमी रेट - 8.04, 4 विकेट हॉल - 0, बेस्ट प्रदर्शन- 3/16

3) जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस): मैच - 13, विकेट - 20, इकॉनमी रेट - 6.49, 4 विकेट हॉल - 1, बेस्ट प्रदर्शन - 5/21

4) टी नटराजन (सनराइजर्स हैदराबाद): मैच - 14, विकेट - 19, इकॉनमी रेट - 9.05, 4 विकेट हॉल - 1, बेस्ट प्रदर्शन - 4/19

5) हर्षित राणा (कोलकाता नाइटराइडर्स): मैच - 13, विकेट - 19, इकॉनमी रेट - 9.08, 4 विकेट हॉल - 0, बेस्ट प्रदर्शन - 3/24

Quick Links

Edited by Prashant
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications