Ambati Rayudu Big Statement on CSK Fans: आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स वो टीम है जिसके फैंस का एक बहुत बड़ा हुजुम देखने को मिलता है। इस पीली जर्सी वाली टीम के देश-विदेश में करोड़ों फैंस हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की इस जबरदस्त फैन फॉलोइंग का एक सबसे बड़ा फैक्टर महेंद्र सिंह धोनी को माना जाता है। अंबाती रायडू का चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस पर बड़ा हमलाजी हां...आईपीएल की शुरुआत से ही फैंस की चेन्नई सुपर किंग्स के लिए दीवानगी हाई लेवल पर रही है। और इस दीवानगी का मुख्य कारण एमएस धोनी रहे हैं। जिसे लेकर अब अंबाती रायडू ने इशारों-इशारों में सवाल खड़े कर दिए हैं। चेन्नई में धोनी की कप्तानी में खेलने वाले इस दिग्गज बल्लेबाज ने स्टेडियम में आने वाले दर्शक सीएसके नहीं बल्कि धोनी के फैंस हैं।चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रहे अंबाती रायडू ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ बातचीत की। जिसमें उन्होंने कहा कि,"ये काफी अजीब है और खेल के लिए अच्छा नहीं है। नए खिलाड़ी के लिए और ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहता है। स्टेडियम में काफी शोर मचता है। कमाल का सपोर्ट मिलता है। लेकिन जब आप मैदान पर खेलने उतरते हैं, तब आपको महसूस होता है कि ये सीएसके के नहीं बल्कि एमएस धोनी के फैंस हैं। कुछ हद तक ये सही भी है क्योंकि उन्होंने इस टीम को बनाया है।"इसके बाद अंबाती रायडू ने आगे कहा कि,“उनका नाम थाला सही रखा गया है। उन्होंने जो इस टीम के लिए किया है, वह फैंस को काफी प्रभावित करता है। हालांकि इससे बाकी कई प्लेयर्स हताश होते हैं। ये काफी सालों से होता हुआ आ रहा है। भले ही वो सामने आकर नहीं कहेंगे, लेकिन कभी कभी इसके चलते वह बुरा महसूस करते हैं। ये टीम गेम है। सारे खिलाड़ी मेहनत करते हैं और टीम के लिए अच्छा करना चाहते हैं।“अंबाती रायडू ने इसके बाद एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस हमेशा ही बाकी बल्लेबाजों को आउट होने को कहते हैं ताकि मैदान में धोनी खेलने आए। उन्होंने कहा कि,"यह कई सालों से हो रहा है और कई खिलाड़ियों ने इसे महसूस किया है। हालांकि उन्होंने खुलकर कुछ नहीं कहा, लेकिन अंदर ही अंदर बहुत से लोगों को लगता था कि दर्शक उन्हें बैटिंग करते देखना चाहते हैं, लेकिन कभी-कभी जब आप एक खिलाड़ी के तौर पर बैटिंग करने जाते हैं तो वे भीड़ से चिल्लाते हैं। आपको आउट होने के लिए कहते हैं या वे उम्मीद कर रहे होते हैं कि आप आउट हो जाएं।"