IPL 2025 : हैरी ब्रूक के बाहर होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की मजबूत प्लेइंग 11, विस्फोटक बल्लेबाज की होगी एंट्री!

Delhi Capitals vs Rajasthan Royals - 2024 Indian Premier League - Source: Getty
दिल्ली कैपिटल्स की मजबूत प्लेइंग इलेवन

Delhi Capitals Best Playing 11 : आईपीएल 2025 का आगाज होने में अब बहुत ज्यादा दिन नहीं रह गए हैं। हालांकि इससे पहले ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम को बड़ा झटका लग गया है। टीम के प्रमुख बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। ये लगातार दूसरा सीजन होगा जब ब्रूक ने अपना नाम वापस लिया है। हैरी ब्रूक ने एक बयान जारी किया और कहा कि वो इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध रहना चाहते हैं और इसी वजह से इस साल आईपीएल में नहीं खेलेंगे।

Ad

हैरी ब्रूक ने अपने स्टेटमेंट में कहा " इंग्लैंड क्रिकेट के लिए यह काफी अहम समय है और मैं आने वाली सीरीज की तैयारी के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहना चाहता हूं। ऐसा करने के लिए मुझे वापस रिचार्ज होने का समय चाहिए क्योंकि मैं अपने करियर के सबसे अधिक व्यस्त समय से गुजरा हूं। मैं जानता हूं कि हर कोई समझ नहीं सकेगा और मैं इसकी उम्मीद भी नहीं करता हूं। हालांकि मुझे वही करना है जो मेरे हिसाब से उचित है।"

हैरी ब्रूक के बाहर होने से दिल्ली कैपिटल्स की टीम को बड़ा झटका लगा है। अब जानते हैं कि उनके बाहर होने के बाद दिल्ली की प्लेइंग इलेवन किस तरह की हो सकती है। अगर ओपनिंग की बात करें तो केएल राहुल और फाफ डू प्लेसी ओपन करते हुए नजर आ सकते हैं। इनके पास ओपनिंग का काफी एक्सपीरियंस है। इसके बाद अभिषेक पोरेल तीसरे नंबर पर और चौथे नंबर पर हैरी ब्रूक की जगह जेक फ्रेजर मैक्गर्क खेल सकते हैं। ब्रूक की ही तरह जेक फ्रेजर भी अपने ताबड़तोड़ शॉट्स के लिए जाने जाते हैं।

Ad

इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, मुकेश शर्मा और टी नटराजन खेल सकते हैं। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स को हैरी ब्रूक की कमी बहुत ज्यादा नहीं खलेगी। हालांकि देखने वाली बात होगी कि उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर किसे शामिल किया जाता है।

हैरी ब्रूक के बाहर होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल, फाफ डू प्लेसी, अभिषेक पोरेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, मुकेश शर्मा, टी नटराजन।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications