IPL 2025 : MS Dhoni के रिटायरमेंट को लेकर कयासों का दौर शुरू, सीएसके के पूर्व स्टार खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

IPL 2023: Final - Chennai Super Kings v Gujarat Titans - Source: Getty
एम एस धोनी के संन्यास को लेकर आई बड़ी प्रतिक्रिया

CSK Star Reacts on MS Dhoni Retirement : आईपीएल का सीजन जब भी नजदीक आता है या फिर सीजन का आगाज होने वाला होता है तो फिर एम एस धोनी के रिटायरमेंट को लेकर चर्चा जरूर शुरु हो जाती है। कई तरह के कयास लगाए जाने लगते हैं कि एम एस धोनी कब अपने संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। अब आईपीएल 2025 के आगाज से पहले भी एम एस धोनी के संन्यास को लेकर बयान आया है। यह बयान किसी और ने नहीं बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स के ही पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने दिया है।

Ad

दरअसल एम एस धोनी को लेकर पिछले कई सीजन से कयास लगाए जा रहे हैं कि वो संन्यास ले सकते हैं। हालांकि एम एस धोनी लगातार आईपीएल में खेल रहे हैं और उन्हें फैंस का पूरा प्यार मिल रहा है। एम एस धोनी काफी अच्छा प्रदर्शन भी कर रहे हैं। वो निचले क्रम में बैटिंग के लिए आते हैं और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हैं।

एम एस धोनी के रिटायरमेंट को लेकर रॉबिन उथप्पा ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

आईपीएल 2025 के आगाज से पहले रॉबिन उथप्पा ने एम एस धोनी के संन्यास को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने जियोस्टार पर बातचीत के दौरान कहा,

एम एस धोनी के अंदर वो पैशन और स्किल है। इसी वजह से उन्हें कोई नहीं रोक सकता है। मुझे हैरानी नहीं होगी अगर वो इस सीजन के बाद संन्यास का ऐलान कर दें। हालांकि अगर वो संन्यास नहीं लेते हैं और इसके बाद तीन-चार सीजन और खेलते हैं तो इसमें भी कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए। मेरे हिसाब से इस सीजन भी वो टीम के लिए जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। मुझे ऐसा लगता है कि वो सातवें या आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आएंगे। जैसा पिछले साल किया था और 12 से 20 गेंद खेलेंगे।

आपको बता दें कि एम एस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी पहले ही छोड़ दी है। उनकी जगह पर ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाया गया है। गायकवाड़ को एम एस धोनी अपनी कप्तानी में तैयार कर रहे हैं। मैच के दौरान वो अक्सर उनकी मदद करते हुए नजर आते हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications