3 खिलाड़ी जो IPL खेलने के 15 करोड़ या उससे ज्यादा रूपये लेते हैं

Nikky
विराट कोहली
विराट कोहली

महेंद्र सिंह धोनी (चेन्नई सुपर किंग्स)

Ad
महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल 2008 की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 करोड़ की कीमत में खरीदा था और वह उस नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बने थे। आईपीएल 2011 से चेन्नई ने उनका कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाकर 8.28 करोड़ का कर दिया था।

Ad

2014 आईपीएल सीजन से चेन्नई की टीम उन्हें 12.5 करोड़ देने लगी थी। वहीं इसी बीच आईपीएल 2016 और 2017 उन्होंने पुणे सुपरजायंट के लिए खेला और वहां भी उन्हें 12.5 करोड़ रूपये ही मिलते थे। साल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 15 करोड़ की कीमत में रिटेन किया और तब से वह आईपीएल में खेलने के 15 करोड़ रूपये ले रहे हैं।

विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)

विराट कोहली
विराट कोहली

विराट कोहली को आईपीएल 2008 में अंडर-19 खिलाड़ियों के ड्राफ्ट के तहत आरसीबी की टीम ने मात्र 12 लाख की रकम में अपनी टीम पर शामिल कर लिया था।

Ad

शुरूआती 3 सीजन इस मामूली रकम में खेलने के बाद आईपीएल 2011 में उन्हें आरसीबी ने 8.28 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट में रिटेन किया था। वह 2013 तक इसी रकम में खेल रहे थे।

साल 2014 की मेघा नीलामी से पहले आरसीबी ने उन्हें 12.5 करोड़ की कीमत में रिटेन किया। साल 2017 तक इसी रकम में खेलने के बाद साल 2018 में उन्हें आरसीबी ने 17 करोड़ की मोटी रकम में रिटेन किया है। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी है.

आर्टिकल सोर्स:

https://www.insidesport.co/category/sport/cricket/ipl/

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications