IPL: 5 ऐसे बल्लेबाज़ जिनके नाम सबसे अधिक अर्धशतक होते हुए भी नहीं है कोई शतक

# 3 रॉबिन उथप्पा - 22

2007 टी -20 विश्व कप में रॉबिन उथप्पा विश्व कप जीतने वाली टीम के एक प्रमुख सदस्य थे। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए, उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण पारियाँ खेली और अक्सर उनपर किसी का ध्यान नहीं गया। पहला सीजन मुंबई इंडियंस के ओर से खेलने के बाद उथप्पा अपनी गृह नगर फ्रैंचाइज़ी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) में लौट आए और अगले दो सीजन उनके लिए खेले। यहाँ उन्होंने कुछ अच्छी पारियाँ खेली और 27 पारियों में 549 रन बनाए जिनमें 4 अर्धशतक शामिल थे। पुणे वॉरियर्स इंडिया के साथ उनका बहुत अच्छा समय नहीं बीता था और उन्होंने 3 सीज़न में 1103 रन बनाए। इसके बाद उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने खरीदा था, और यहाँ से उनके प्रदर्शन में स्थिरता आयी। केकेआर (2014) के साथ अपने पहले सीजन में, उन्होंने 16 पारियों में 660 रन बनाए और ऑरेंज कैप जीता और 5 अर्धशतक दर्ज लगाये। उन्होंने 2014 के सीज़न में 10 लगातार पारी में 40 + स्कोर किया था। उन्होंने अगले तीन सीजन में अच्छा फॉर्म जारी रखा और तीनों सीजन में 350 से अधिक रन बनाए। कुल मिलाकर, उथप्पा ने 149 मैच खेले हैं और 3735 रन बनाए हैं। उन्होंने 22 अर्धशतक भी बनाये हैं, लेकिन उन्हें इसे कभी भी शतक में बदल पाने में सफलता नही मिली।

Edited by Staff Editor