IPL नीलामी 2017: इन 5 भारतीय क्रिकेटरों का बेस प्राइस बेहद कम था लेकिन लगी ऊँची बोली

कर्ण शर्मा

लेग स्पिनर कर्ण शर्मा को एसआरएच ने इस बार रिलीज कर दिया था। लेकिन उनका रणजी में प्रदर्शन अच्छा रहा था। साथ ही सैय्यद मुश्ताक अली ट्राफी में भी वह प्रभावी थे। इस वजह से उन्हें मुंबई ने 3.2 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था। वह थोड़ी बहुत बल्लेबाज़ी और अच्छे फील्डर भी हैं। जिसकी वजह से मुंबई ने उनपर पूरा भरोसा किया है। इसके साल 2007 से वह घरेलू स्तर के क्रिकेट में एक्टिव रहे हैं। इसलिए उनके पास अनुभव भी है।