IPL नीलामी 2017: 5 सबसे महंगे खिलाड़ी

cricket cover image
#1 बेन स्टोक्स (राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स 14.5 करोड़) (बेस प्राइस 2 करोड़)
Ad

मौजूदा समय में विश्व के दिग्गज ऑलराउंडरों में से एक बेन स्टोक्स इस आईपीएल सीजन की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। ऐसा अनुमान था कि स्टोक्स के लिए काफी टीमें बोली लगाएंगी और हुआ भी बिलकुल वैसा ही। 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले स्टोक्स के लिए सबसे पहले मुंबई और बैंगलोर ने जंग शुरू की। देखते ही देखते स्टोक्स की बोली 2 से 9 करोड़ तक पहुंच गई। सनराइजर्स हैदराबाद ने इसके बाद 13.5 करोड़ तक स्टोक्स के लिए बोली लगाई लेकिन अंत में सभी को चौंकाते हुए राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने 14.5 करोड़ में इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर को खरीद लिया। स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए अभी तक 21 टी20 अंतर्राष्ट्रीय में 192 रन बनाने के अलावा 10 विकेट भी लिए हैं। इंग्लैंड में घरेलू टी20 के अलावा बिग बैश लीग में खेलने वाले स्टोक्स ने कुल मिलाकर 77 टी20 खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1272 रन बनाने के अलावा 32 विकेट लिए हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications