IPL नीलामी: बेन स्टोक्स और टाईमल मिल्स की लगी जबरदस्त बोली, भारतीय खिलाड़ियों में इरफ़ान पठान और इशांत शर्मा नहीं बिके

आईपीएल 2017 की नीलामी में इंग्लैंड के खिलाड़ियों का जबरदस्त बोलबाला देखने को मिला। ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को जहाँ राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने 14.5 करोड़ की बड़ी कीमत में खरीदा, वहीं तेज़ गेंदबाज टाईमल मिल्स भी पीछे नहीं रहे और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उनके लिए 12 करोड़ करोड़ रूपये खर्च किये। इंग्लैंड का दबदबा यहीं खत्म नहीं हुआ और उनके टी20 कप्तान ओइन मॉर्गन को किंग्स XI पंजाब ने 2 करोड़ में खरीदा। ऑलराउंडर क्रिस वोक्स को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 4.2 करोड़ के खरीदा। पहले राउंड में नहीं बिकने वाले क्रिस जॉर्डन और जेसन रॉय को दूसरे राउंड में खरीददार मिले और दोनों को क्रमशः सनराइजर्स हैदराबाद ने 50 लाख और गुजरात लायंस ने 1 करोड़ में खरीदा। इंग्लैंड के खिलाड़ियों के अलावा अफ़ग़ानिस्तान के दो खिलाड़ी भी नीलामी में बिका और सनराइजर्स हैदराबाद ने मोहम्मद नबी को 30 लाख और राशिद खान को 4 करोड़ में खरीदा। यूएई के चिराग सूरी को गुजरात ने 10 लाख में खरीदा। भारतीय खिलाड़ियों में जिन्हें खरीददार नहीं मिले, उसमें इरफ़ान पठान और इशांत शर्मा का नाम प्रमुख रहा। ऐसा किसी ने नहीं सोचा था कि इस बार आईपीएल में इन दोनों को खेलते हुए फैन्स नहीं देख पाएंगे। अगर 1 करोड़ से ऊपर बिके खिलाड़ियों में देखें, तो मोहम्मद सिराज का नाम काफी चौंकाने वाला है। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 2.6 करोड़ में खरीदा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पवन नेगी को 1 और अनिकेत चौधरी को 2 करोड़ में खरीदा। मुंबई इंडियंस ने मिचेल जॉनसन को 2 करोड़ में खरीदा। इसके अलावा उन्होंने कर्ण शर्मा को 3.2 करोड़ और के गौतम को 2 करोड़ में खरीदा। कोलकाता नाईट राइडर्स ने ट्रेंट बोल्ट को 5 करोड़, नाथन-कुल्टर नाइल को 3.2 करोड़ में खरीदा। दिल्ली डेयरडेविल्स ने एंजेलो मैथ्यूज को 2 करोड़, कगिसो रबाडा को 5 करोड़, पैट कमिंस को 4.5 करोड़, कोरी एंडरसन को 1 करोड़ और मुरुगन अश्विन को 1 करोड़ में खरीदा। किंग्स XI पंजाब ने टी. नटराजन को 3 करोड़ और वरुण आरोन को 2.8 करोड़ में खरीदा। नीलामी में खरीदे गए पूरे खिलाड़ियों की लिस्ट आप यहाँ देख सकते हैं

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications