IPL 2018: 5 भारतीय खिलाड़ी जो इस नीलामी में कम क़ीमत में उपयोगी साबित हो सकते हैं

विराट सिंह (20 लाख रु)

Ad

एक आक्रमक बाएं हाथ के बल्लेबाज 20 वर्षीय विराट सिंह ने अपनी किशोरावस्था में ही भविष्य की संभावना के रूप में अपनी पहचान बना ली है। उन्होंने 14 साल की उम्र में झारखंड के लिए अंडर-19 की शुरुआत की। उन्होंने 2014 में अपने रणजी ट्रॉफी करियर की शुरुआत की और तब से 21 प्रथम श्रेणी के मैच खेल चुके है। झारखण्ड में जन्मा यह बल्लेबाज कुमार संगकारा को अपना प्रेणनास्त्रोत मानता है, एक साक्षात्कार में विराट ने कहा था कि वह महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी के तहत चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलना पसंद करेंगे, जिनका वे बेहद सम्मान करते हैं। वह हाल ही में बेहतरीन फॉर्म में रहे हैं और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपर लीग में मुंबई के खिलाफ 48 गेंद में 81 रन बनाए थे। पिछले साल नीलामी में बिना बिके रहा यह खिलाड़ी अपने ही नाम वाले विराट की तरह भारतीय क्रिकेट की पहचान बनना चाहेगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications