IPL Auction 2021: नीलामी का समय और लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में जानकारी

आईपीएल 2021 (IPL 2021) के लिए नीलामी का कार्यक्रम गुरुवार को चेन्नई में होगा। कुल 292 खिलाड़ी नीलामी पूल के लिए सलेक्ट किये गए हैं। एक हजार से भी ज्यादा नाम इसमें शामिल थे लेकिन छंटनी करते हुए खिलाड़ियों का चयन किया गया है। श्रीसंत जैसे दिग्गज को छंटनी में बाहर कर दिया गया। सभी के मन में कई तरह के सवाल नीलामी को लेकर उठ रहे होंगे। नीलामी का समय और इसका सीधा प्रसारण करने वाले चैनल सहित कई प्रश्न फैन्स के मन में आना स्वाभाविक है।

Ad

भारतीय टीम से सिर्फ दो ही खिलाड़ी 2 करोड़ रूपये बेस प्राइस वाले हैं। इनमें केदार जाधव और हरभजन सिंह का नाम शामिल है। इनके अलावा ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मोईन अली, शाकिब अल हसन, सैम बिलिंग्स, लियाम प्लंकेट, जेसन रॉय और मार्क वुड सहित आठ विदेशी खिलाड़ी इस पूल में हैं। डेढ़ करोड़ रूपये बेस प्राइस वाले बारह खिलाड़ी भी इसमें हैं। इसके अलावा ग्यारह खिलाड़ी एक करोड़ बेस प्राइस के साथ नीलामी में शामिल है। हनुमा विहारी और उमेश यादव का नाम इसमें शामिल है।

आईपीएल नीलामी का समय और लाइव स्ट्रीमिंग

आईपीएल 2021 के लिए नीलामी का कार्यक्रम चेन्नई में गुरूवार यानी 18 फरवरी को होगा। ऑक्शन का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनलों पर किया जाएगा। हॉटस्टार एप्प इस्तेमाल करने वाले यूजर्स इसे वहां भी देख सकेंगे। दोपहर 3 बजे से आईपीएल नीलामी का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा।

सबसे ज्यादा खिलाड़ी आरसीबी की टीम ने रिलीज किये हैं। दो खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं और आठ अन्य नामों को रिलीज किया गया है। इसका सीधा अर्थ यही हुआ कि आरसीबी की टीम में सबसे ज्यादा खिलाड़ी शामिल होते हुए देखे जा सकते हैं। कई बड़े खिलाड़ियों पर कितनी बोली लगेगी, इस पर भी सभी नजरें रहेगी। राजस्थान रॉयल्स की टीम में भी कुछ दिग्गजों को शामिल करते हुए देखा जा सकता है।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications