कई टीमों की तरफ से उनके लिए बिड वॉर देखने को मिलाआईपीएल (IPL) ऑक्शन में राज अंगद बावा के लिए भी बिड वॉर देखने को मिला। कुछ टीमों ने उनको खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। हैदराबाद और मुंबई के बीच टक्कर हुई। 20 लाख से शुरू हुई यह लड़ाई पंजाब किंग्स ने बीच में कूदते हुए बोली लगाई और 2 करोड़ रूपये में राज बावा को खरीद लिया।राजवर्धन हंगारगेकर के लिए 30 लाख बेस प्राइस में मुंबई ने बोली लगाई। बाद में लखनऊ भी बीच में आई। इसके बाद चेन्नई ने भी दिलचस्पी दिखाई और 1 करोड़ 50 लाख में उनको खरीद लिया। अंडर 19 भारतीय कप्तान यश धुल के लिए बोली लगी। यश धुल के लिए बिड 20 लाख बेस प्राइस से शुरू हुई और 50 लाख रूपये में उनको दिल्ली कैपिटल्स ने खरीद लिया। राजस्थान के महिपाल लोमरोड़ के लिए 40 लाख से बिड शुरू हुई और कुछ टीमों के बीच उनके लिए टक्कर देखने को मिली। उनको 95 लाख में आरसीबी ने खरीद लिया। अंडर 19 वर्ल्ड कप में जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ियों के लिए अच्छी बोली लगी।Sportskeeda@SportskeedaYash Dhull is sold to Delhi Capitals! 🤩#IPLAuction #TATAIPLAuction #IPL20223:13 AM · Feb 13, 2022704Yash Dhull is sold to Delhi Capitals! 🇮🇳🤩#IPLAuction #TATAIPLAuction #IPL2022 https://t.co/Afp36myLq6तिलक वर्मा की बोली उम्मीद से ज्यादा लगते हुए देखी गई। 20 लाख रूपये की बेस प्राइस के साथ उनकी बोली शुरू हुई और यह 1 करोड़ 70 लाख तक चली गई। उनको मुंबई इंडियंस ने इस प्राइस में खरीद लिया। ललित यादव को 65 लाख में दिल्ली ने खरीदा, वहीँ रिपल पटेल को 20 लाख में दिल्ली ने खरीदा। अनुकूल रॉय 20 लाख में केकेआर के खाते में गए।अंडर 19 भारतीय खिलाड़ी विकी ओस्तवाल को खरीदने वाला कोई नहीं मिला। वह अनसोल्ड रहे। दर्शन नालकंडे को 20 लाख में गुजरात ने खरीद लिया। संजय यादव को मुंबई इंडियंस ने खरीदने की इच्छा जताई लेकिन पंजाब के साथ बिडिंग वॉर देखने को मिला। 50 लाख में उनको मुंबई ने खरीद लिया।आईपीएल नीलामी में अनकैप्ड गेंदबाजी कैटेगरी में यश दयाल के लिए कई टीमों ने दिलचस्पी दिखाई। उनके लिए चले बिड वॉर में बाजी गुजरात टाइटंस ने मारी और 3 करोड़ 20 लाख रूपये की राशि के साथ उनको टीम में शामिल कर लिया। सिमरजीत सिंह को 20 लाख रूपये में चेन्नई सुपरकिंग्स ने खरीदा।