ज़हीर खान और जेपी डुमिनी की कप्तानी में पिछले साल दिल्ली डेयरडेविल्स ने अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन फिर भी टॉप 4 में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाई थी। राहुल द्रविड़ और पैडी अप्टन की कोचिंग में टीम इस बार खिताब जीतने की कोशिश करेगी।
नीलामी में टीम ने इस बार दक्षिण अफ्रीका के तेज़ गेंदबाज कगिसो रबाडा को 5 करोड़ में खरीदा। इसके अलावा पैट कमिंस को 4.5 और एंजेलो मैथ्यूज को 2 करोड़ में खरीदा गया।
ये रही दिल्ली द्वारा इस सीजन में खरीदे गए खिलाड़ियों की सूची:
नाम | देश | विशेषज्ञता | आरक्षित मूल्य | कीमत |
एंजेलो मैथ्यूज | श्रीलंका | ऑलराउंडर | 2 करोड़ | 2 करोड़ |
कोरी एंडरसन | न्यूज़ीलैंड | ऑलराउंडर | 1 करोड़ | 1 करोड़ |
कागिसो रबाडा | दक्षिण अफ्रीका | गेंदबाज | 1 करोड़ | 5 करोड़ |
पैट कमिंस | ऑस्ट्रेलिया | गेंदबाज | 2 करोड़ | 4.5 करोड़ |
अंकित बावने | भारत | बल्लेबाज़ | 10 लाख | 10 लाख |
आदित्य तरे | भारत | विकेटकीपर/बल्लेबाज़ | 20 लाख | 25 लाख |
एम. अश्विन | भारत | गेंदबाज | 10 लाख | 1 करोड़ |
नवदीप सैनी | भारत | गेंदबाज | 10 लाख | 10 लाख |