IPL: सबसे अधिक फ़्रैंचाइज़ियों का प्रतिनिधित्व करने वाले 4 विदेशी खिलाड़ी

थिसारा परेरा (चेन्नई सुपर किंग्स, कोच्ची टसकर्स, मुंबई इंडियंस, सनरायिज़र्स हैदराबाद , किंग्स-XI पंजाब, राइज़िंग पुणे सुपरजाएंट)

श्रीलंका का यह ऑलराउंडर जब टी -20 क्रिकेट में पूरे फॉर्म में हो तो वह खतरनाक टी -20 खिलाड़ी होता है। उनके नाम 5 वर्षों में लगातार 5 अलग-अलग फ्रैंचाइजी के लिए खेलने का एक दुर्लभ रिकॉर्ड है। थिसारा परेरा 2010 में चेन्नई सुपर किंग्स और 2011 में कोच्चि टस्कर्स केरल का हिस्सा थे। वह 2012 में मुंबई इंडियंस में शामिल हुए थे और एक सीज़न के बाद बाहर कर दिए गये थे। 2013 में उन्होंने खुद को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ पाया, लेकिन अगले वर्ष फ्रैंचाइज़ी ने उनके साथ नहीं बने रहने का फैसला किया। इसके बाद वह (2014 और 2015) के लिए किंग्स-XI पंजाब में शामिल हुए जिसके बाद उन्हें राइजिंग पुणे सुपरजाएंट ने चुन लिया। अपने कमजोर प्रदर्शन के कारण उन्हें 2017 में और इस साल भी कोई खरीदार नही मिल पाया था।