कौन हैं अभिनव मनोहर सदरंगानी जिन्हें आईपीएल ऑक्शन में 2 करोड़ 60 लाख में खरीदा गया

अभिनव मनोहर सदरंगानी को घरेलू स्तर पर शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला
अभिनव मनोहर सदरंगानी को घरेलू स्तर पर शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला

आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 (IPL 2022 Mega Auction) में पहले दिन कई सारे खिलाड़ियों को काफी महंगी कीमत पर खरीदा गया। लेकिन इसमें अनकैप्ड खिलाड़ी अभिनव मनोहर सदरंगानी (Abhinav Manohar Sadarangani) चर्चा का विषय बने हैं। आईपीएल ऑक्शन में इन्हें गुजरात टाइटंस द्वारा 2 करोड़ 60 लाख की बड़ी कीमत पर खरीदा गया है।

Ad

कौन हैं अभिनव मनोहर सदरंगानी?

27 वर्षीय अभिनव मनोहर सदरंगानी कर्नाटक की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। इन्होंने 16 नवंबर 2021 को सौराष्ट्र के खिलाफ टी20 डेब्यू किया था। इतना ही नहीं यह कर्नाटक प्रीमियर लीग में बीजापुर बुल्स टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। यदि इनके टी20 करियर की बात करें तो इन्होंने 4 मैचों में 54 की औसत और 150 के स्ट्राइक रेट से 162 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में अपने डेब्यू मैच में प्रीलिमिनरी क्वार्टरफाइनल में 70* रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी भी खेली थी और अपनी टीम को एक शानदार जीत दिलाई थी।

सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के फाइनल में भी उन्होंने कर्नाटक की ओर से तमिलनाडु के खिलाफ 46 रनों की शानदार पारी खेली थी लेकिन फिर भी उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में तमिलनाडु की ओर से शाहरुख खान ने अंतिम गेंद पर छक्का जड़कर अपनी टीम को चैंपियन बनाया था।

आईपीएल 2022 ऑक्शन में कैसे बिके अभिनव मनोहर सदरंगानी?

आईपीएल 2022 ऑक्शन में अभिनव मनोहर सदरंगानी का बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। उन पर सबसे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी ने रुचि दिखाई। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने भी उन पर बोली लगाने की कतार में शामिल हो गई। इसके बाद दोनों फ्रेंचाइजियों द्वारा बोली लगने सिलसिला लगातार चलता रहा और इसी बीच गुजरात टाइटंस ने भी 1.10 करोड़ रूपए से उन पर बोली लगाना शुरू कर दिया।

सदरंगानी पर दिल्ली कैपिटल्स द्वारा 1.90 करोड़ रूपए की अन्तिम बोली लगी। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा उन्हें खरीदने के लिए 2.4 करोड़ रूपए की अंतिम बोली लगाई गई थी, लेकिन जब गुजरात टाइटंस द्वारा 2.6 करोड़ रुपए की बोली लगाई तो इसके बाद कोई भी फ्रेंचाइजी आगे नहीं बढ़ी। अंततः अभिनव मनोहर सदरंगानी गुजरात टाइटंस द्वारा 2 करोड़ 60 लाख रुपए की बड़ी कीमत में खरीद लिए गए।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications