कौन हैं यश दयाल जिन्हें आईपीएल ऑक्शन में गुजरात टाइटंस द्वारा 3 करोड़ 20 लाख में खरीदा गया

यश दयाल का हालिया प्रदर्शन अच्छा रहा और उसी का इनाम मिला
यश दयाल का हालिया प्रदर्शन अच्छा रहा और उसी का इनाम मिला

आईपीएल मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) में एक और युवा खिलाड़ी की किस्मत चमक गयी और इस क्रम में तेज गेंदबाज यश दयाल (Yash Dayal) का नाम जुड़ गया है। इस युवा खिलाड़ी पर आईपीएल में शामिल होने वाली नई टीम गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने भरोसा दिखाया और इन्हें करोड़पति बनाया। दयाल को खरीदने के लिए केकेआर ने सबसे पहले दिलचस्पी दिखाई लेकिन इसके बाद गुजरात और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए बीच काफी होड़ देखने को मिली लेकिन आखिरी में बाजी अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के हाथ लगी। उन्होंने यश दयाल को 3 करोड़ 20 लाख की बड़ी राशि खर्च करते हुए अपने साथ जोड़ा।

Ad

आपमें से काफी लोग इस युवा खिलाड़ी के बारे में जानने के लिये उत्सुक होंगे, इसीलिए इस आर्टिकल में हम यश दयाल के बारे में आपको सारी जानकारी देने जा रहे हैं।

कौन हैं यश दयाल?

24 साल के इस खिलाड़ी का जन्म 13 दिसंबर, 1997 को प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में हुआ था। यश दयाल बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, वहीं बाएं हाथ से ही बल्लेबाज भी करते हैं। इनकी घरेलू क्रिकेट टीम उत्तर प्रदेश है। अपनी घरेलू टीम के लिए दयाल तीनों ही प्रारूप खेल चुके हैं। इन्होंने 21 सितंबर 2018 को 2018-19 विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के लिए अपने लिस्ट ए की शुरुआत की थी। इसके बाद 1 नवंबर 2018 को 2018-19 रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के लिए प्रथम श्रेणी में डेब्यू किया था। वहीं टी20 करियर की शुरुआत 21 फरवरी 2019 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2018-19 में की थी।

यश दयाल के प्रदर्शन पर एक नजर

अपने करियर में अब तक यश दयाल ने 12 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 5/48 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 45 विकेट लिए हैं। लिस्ट ए के 14 मैचों में 23 और 15 टी20 मैचों में 15 विकेट लिए हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications