आईपीएल के प्रत्येक सीज़न में पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ी, पाकिस्तान का गेंदबाज भी शामिल

युजवेंद्र चहल (Photo Credit - IPLT20)
युजवेंद्र चहल (Photo Credit - IPLT20)

क्रिकेट के खेल में गेंदबाजों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है और टी-20 जैसे फटाफट क्रिकेट में गेंदबाज ही टीम को ज्यादा मैच जिताते हैं। दुनिया भर में खेली जानी वाली विभिन्न टी-20 लीग्स में गेंदबाजों पर ज्यादा विश्वास दिखाया जाने लगा है। क्योंकि कहा जाता है कि अगर आपको टूर्नामेंट जीतना है तो वो गेंदबाज ही जिता सकते हैं।

Ad

आईपीएल में भी गेंदबाजों का बोलबाला रहा है। 2008 में पहले सीजन से लेकर अभी तक कई गेंदबाजों ने अपनी छाप छोड़ी है। आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप मिलता है और आईपीएल में अभी तक कई दिग्गज ये कैप अपने नाम कर चुके हैं। हम आपको आईपीएल में अभी तक पर्पल कैप जीतने वाले सभी गेंदबाजों के बारे में बताते हैं।

आईपीएल में पर्पल कैप जीतने वाले प्लेयर्स की लिस्ट

2008 - सोहेल तनवीर (राजस्थान रॉयल्स) - 11 मैचों में 22 विकेट।

2009 - आरपी सिंह (डेक्कन चार्जर्स) - 16 मैचों में 23 विकेट।

2010 - प्रज्ञान ओझा (डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद) - 16 मैचों में 21 विकेट।

2011 - लसिथ मलिंगा (मुंबई इंडियंस) -16 मैचों में 28 विकेट।

2012 - मोर्ने मार्कल (दिल्ली कैपिटल्स) - 16 मैचों में 25 विकेट।

2013 - ड्वेन ब्रावो (चेन्नई सुपर किंग्स) - 18 मैचों में 32 विकेट।

2014 - मोहित शर्मा (चेन्नई सुपर किंग्स) - 16 मैचों 23 विकेट।

2015 - ड्वेन ब्रावो (चेन्नई सुपर किंग्स) - 17 मैचों में 26 विकेट।

2016 - भुवनेश्वर कुमार (सनराइजर्स हैदराबाद) - 17 मैचों में 23 विकेट।

2017 - भुवनेश्वर कुमार (सनराइजर्स हैदराबाद) - 14 मैचों में 26 विकेट।

2018 - एंड्रू टाई (किंग्स इलेवन पंजाब) - 14 मैचों में 24 विकेट।

2019 - इमरान ताहिर (चेन्नई सुपर किंग्स) - 17 मैचों में 26 विकेट।

2020 - कगिसो रबाडा (दिल्ली कैपिटल्स) - 17 मैचों में 30 विकेट।

2021 - हर्षल पटेल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) - 15 मैचों में 32 विकेट।

2022 - युजवेंद्र चहल (राजस्थान रॉयल्स) - 17 मैचों में 27 विकेट।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications