IPL Records: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 3 गेंदबाज 

दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स

#2 लसिथ मलिंगा

Ad
लसिथ मलिंगा
लसिथ मलिंगा

मुंबई इंडियंस के सबसे ज्यादा अनुभवी गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए लगभग हर सीजन शानदार प्रदर्शन किया है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए लसिथ मलिंगा ने 13 मैच खेले हैं मलिंगा ने 6.65 की इकॉनमी के साथ कुल 47 ओवर गेंदबाजी की है और 313 रन देकर 22 विकेट अपने नाम किये हैं। मलिंगा हमेशा से ही दिल्ली की टीम के लिए एक बड़ा खतरा साबित हुए हैं। मलिंगा का 13 रन देकर 5 विकेट लेना दिल्ली के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

Ad

#1 हरभजन सिंह

हरभजन सिंह
हरभजन सिंह

2018 में चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा बनने वाले हरभजन सिंह इससे पहले मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे। हरभजन ने दोनों ही टीमों से खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हरभजन ने कुल 23 मुकाबलों खेले हैं। इस दौरान 22 पारियों मे गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 81.3 ओवर की गेंदबाजी में 6.9 की इकॉनमी के साथ 563 रन दिए हैं और 24 सफलताएं अपने नाम की हैं।

हरभजन सिंह ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 2 मेडन ओवर डाले हैं और 17 रन देकर चार विकेट लेना उनका दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे बेहतरीन गेंदबाजी का रिकॉर्ड है।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications