एम एस धोनी आईपीएल ट्रॉफी के साथ (Photo Credit - IPLT20)चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) ने गुरुवार को एक बड़ा फैसला लेकर सबको चौंका दिया। उन्होंने अचानक चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी। आईपीएल 2022 (IPL) शुरू होने के महज तीन दिन पहले ही उन्होंने ये फैसला लिया और उनके इस फैसले से हर कोई हैरान रह गया।एम एस धोनी की अगर बात करें तो 2008 से ही वो चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे थे। वह लीग में 100 या उससे अधिक मुकाबले जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को चार बार आईपीएल की ट्रॉफी जिताई। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने 2010 और 2011 में लगातार दो बार खिताब जीता था। इसके बाद दो साल का बैन झेलने के बाद 2018 में वापसी करते हुए भी सीएसके की टीम चैंपियन बनी थी। 2021 में भी उन्होंने खिताब पर कब्जा जमाया था।आईपीएल की तरफ से एम एस धोनी को दिया गया खास ट्रिब्यूटएम एस धोनी के कप्तानी छोड़ने की वजह से उनके फैंस काफी निराश हैं। हर तरफ से लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और सभी अपने-अपने अंदाज में धोनी की कप्तानी को याद कर रहे हैं। इसी कड़ी में आईपीएल की तरफ से भी एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें एम एस धोनी की कप्तानी को ट्रिब्यूट दिया गया है। ढाई मिनट के इस वीडियो में एम एस धोनी के चारों आईपीएल टाइटल को दिखाया गया है।IndianPremierLeague@IPLThe man. The legacy. MS Dhoni @msdhoni | #TATAIPL8:00 AM · Mar 24, 2022441339091The man. The legacy. MS Dhoni 💛💛@msdhoni | #TATAIPL https://t.co/sXu3LHgnINआपको बता दें कि एम एस धोनी के चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी से इस्ताफा देने के बाद आगामी सीजन में जडेजा सीएसके की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। ऐसा पहली बार होगा जब धोनी आईपीएल के पूरे सीजन में किसी अन्य कप्तान की कप्तानी में सीएसके की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे।