2016 आईपीएल में किंग्स XI पंजाब का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और वो अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रही थी। पिछले सीजन में डेविड मिलर की जगह मुरली विजय को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था और इस सीजन में टीम उनकी कप्तानी में बढ़िया प्रदर्शन करना चाहेगी।
10वें सीजन के लिए हुए नीलामी में किंग्स XI पंजाब ने सभी को चौंकाते हुए तमिलनाडु के टी. नटराजन को 3 करोड़ के खरीदा। इसके अलावा टीम ने तेज़ गेंदबाज वरुण आरोन को 2.8 और इंग्लैंड के टी20 कप्तान इयोन मॉर्गन को 2 करोड़ में खरीदा।
ये रही पंजाब द्वारा इस सीजन में खरीदे गए खिलाड़ियों की सूची:
नाम | देश | विशेषज्ञता | आरक्षित मूल्य | कीमत |
इयोन मॉर्गन | इंग्लैंड | बल्लेबाज़ | 2 करोड़ | 2 करोड़ |
राहुल तेवटिया | भारत | ऑलराउंडर | 10 लाख | 25 लाख |
टी. नटराजन | भारत | गेंदबाज | 10 लाख | 3 करोड़ |
मैट हेनरी | न्यूज़ीलैंड | गेंदबाज | 50 लाख | 50 लाख |
वरुण आरोन | भारत | गेंदबाज | 30 लाख | 2.8 करोड़ |
मार्टिन गप्टिल | न्यूज़ीलैंड | बल्लेबाज़ | 50 लाख | 50 लाख |
डैरेन सैमी | वेस्टइंडीज | ऑलराउंडर | 30 लाख | 30 लाख |