IPL 2020: 3 कारणों से महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्शन इतना शानदार नहीं रहा है

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

#2 ढलती उम्र का असर

Ad
महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

लगभग 39 साल के हो चुके महेंद्र सिंह धोनी पर अब उनकी बढ़ती हुई उम्र का भी असर लगातार दिख रहा है, जिसका सबसे ज्यादा असर उनके प्रदर्शन पर पड़ता दिख रहा है। महेंद्र सिंह धोनी लगभग 39 साल के हो चुके हैं और काफी लंबे समय बाद जब वह मैदान पर उतरे, तो उनकी फिटनेस में भी काफी ज्यादा फर्क नजर आया।

महेंद्र सिंह धोनी ने जहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में 29 रन बनाए, तो वहीं इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी उनका बल्ला कुछ खास नहीं चला। इस मैच में भी धोनी ने केवल 15 रन बनाए और रबाडा को अपना विकेट दे बैठे। जबकि आईसीसी 2019 विश्वकप के दौरान भी धोनी की बढ़ती उम्र का असर नजर आया था। जब न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में उन्होंने 72 गेदों में 50 रन की पारी खेली और फिर रन आउट होते ही भारतीय टीम के मैच जीतने की उम्मीदें भी खत्म हो गई थीं। जबकि उनके जोड़ीदार रविंद्र जडेजा ने उस मैच में बेहतरीन पारी खेली थी। जडेजा ने इस मैच में 59 गेदों में 77 रनों की धुंआधार पारी खेली थी लेकिन वह भारत को जीत नहीं दिला सके।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications