IPL 2020: 3 कारणों से महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्शन इतना शानदार नहीं रहा है

cricket cover image

#1 दूसरी पारी की तैयारी में धोनी

Ad
महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बेशुमार नाम कमा चुके हैं और कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर को अलविदा कहा था। वहीं अब लगता है कि वह आईपीएल से हटकर जिंदगी की दूसरी पारी खेलने के लिए बिल्कुल तैयार हैं और शायद यही कारण है कि इस सीजन आईपीएल में उनकी धार फीकी नजर आ रही है। 2019 विश्व कप के बाद से महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट फैंस की नजरों से ओझल हो गए लेकिन उन्हें कई दफा ट्रैक्टर चलाते, तो कभी अपने फॉर्म हाउस पर परिवार के साथ वक्त बिताते देखा गया।

धोनी कई कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर हैं, यही नहीं वह खुद भी व्यवसाय की दुनिया में एक बड़ा नाम बन चुके हैं। उनका ब्रांड सेवन (Seven) मौजूदा मार्केट में सबसे बेहतरीन प्रोडक्ट्स के लिए जाना जाता है। इसके अलावा माही भारत और विदेशों में क्रिकेट ट्रेनिंग और कोचिंग सेंटर खोलने का काम कर रहे हैं जहां प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें तराशने का काम होगा। जाहिर है कि महेंद्र सिंह धोनी अपनी दूसरी पारी की तैयारी कर चुके हैं और इसका असर उनके प्रदर्शन पर साफ दिख रहा है।

Quick Links

Edited by Mayank Mehta
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications