2008 में अपने आगाज से ही आईपीएल (IPL) दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग बन गई। आईपीएल में 8 टीमें होती हैं और दुनिया के सभी दिग्गज खिलाड़ी इसमें खेलते हैं। यही वजह है कि इसमें सभी टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है और बेहद ही रोमांचक मुकाबले हमें आईपीएल में देखने को मिलते हैं।
आईपीएल की प्रतिष्ठित ट्रॉफी वही टीम अपने नाम करती है जो पूरे सीजन बेहतरीन प्रदर्शन करती है। आईपीएल का खिताब जीतना आसान नहीं होता है और इसे जीतने के लिए आपको हर हाल में अपना बेस्ट देना होता है। हालांकि इतने सालों के इतिहास में कई टीमें हैं जो आईपीएल की चैंपियन बन चुकी हैं। हम आपको इस आर्टिकल में उन टीमों के नाम बताते हैं जिन्होंने अभी तक आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा 5 और चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है।
ये भी पढ़ें: 3 खिलाड़ी जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स को कभी रिलीज या ट्रेड नहीं करना चाहिए था
2008 से लेकर 2020 तक आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली सभी टीमें
1.राजस्थान रॉयल्स - 2008
आईपीएल के पहले सीजन का खिताब राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जीता था। उन्होंने फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को हराया था।
2.डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद - 2009
आईपीएल के दूसरे सीजन का खिताब डेक्कन चार्जर्स की टीम ने जीता था। फाइनल मैच में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को हराया था।
3.चेन्नई सुपर किंग्स - 2010
चेन्नई सुपर किंग्स ने पहली बार आईपीएल का खिताब 2010 में जीता था। उन्होंने फाइनल मैच में मुंबई इंडियंस को हराया था।
4.चेन्नई सुपर किंग्स - 2011
चेन्नई सुपर किंग्स ने लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब 2011 में जीता था। उन्होंने फाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया था।
5.कोलकाता नाइट राइडर्स - 2012
आईपीएल के पांचवे सीजन का खिताब कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने जीता था। चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल में हराकर उन्होंने ये ट्रॉफी अपने नाम की थी।
6.मुंबई इंडियंस - 2013
मुंबई इंडियंस ने पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी 2013 में जीती थी। फाइनल मैच में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था।
7.कोलकाता नाइट राइडर्स - 2014
कोलकाता नाइट राइडर्स ने दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी 2014 में अपने नाम की थी। फाइनल मैच में उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को मात दी थी।
8.मुंबई इंडियंस - 2015
मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार आईपीएल का खिताब 2015 में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीता था।
9.सनराइजर्स हैदराबाद - 2016
सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था।
10. मुंबई इंडियंस - 2017
मुंबई इंडियंस ने तीसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स को हराकर जीती थी।
11.चेन्नई सुपर किंग्स - 2018
चेन्नई सुपर किंग्स ने 2018 के आईपीएल फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर खिताब जीता था।
12.मुंबई इंडियंस - 2019
मुंबई इंडियंस ने रिकॉर्ड चौथी बार आईपीएल का खिताब 2019 में जीता। फाइनल मैच में एक बार फिर उन्होंने सीएसके को हराया।
13.मुंबई इंडियंस - 2020
आईपीएल के 13वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर एक बार फिर मुंबई इंडियंस ने आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया।
ये भी पढ़ें: 3 कारण क्यों वनडे टीम में संजू सैमसन की जगह ईशान किशन को मौका मिलना चाहिए था