आईपीएल 2008 से लेकर 2022 तक ट्रॉफी जीतने वाली सभी टीमें

मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है
मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है

2008 में अपने आगाज से ही आईपीएल (IPL) दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग बन गई। आईपीएल में 10 टीमें होती हैं और दुनिया के सभी दिग्गज खिलाड़ी इसमें खेलते हैं। यही वजह है कि इसमें सभी टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है और बेहद ही रोमांचक मुकाबले हमें आईपीएल में देखने को मिलते हैं।

आईपीएल की प्रतिष्ठित ट्रॉफी वही टीम अपने नाम करती है जो पूरे सीजन बेहतरीन प्रदर्शन करती है। आईपीएल का खिताब जीतना आसान नहीं होता है और इसे जीतने के लिए आपको हर हाल में अपना बेस्ट देना होता है। हालांकि इतने सालों के इतिहास में कई टीमें हैं जो आईपीएल की चैंपियन बन चुकी हैं। हम आपको इस आर्टिकल में उन टीमों के नाम बताते हैं जिन्होंने अभी तक आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा 5 और चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है।

2008 से लेकर 2022 तक आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली सभी टीमें

गुजरात टाइटंस आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद (Photo Credit - IPLT20)
गुजरात टाइटंस आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद (Photo Credit - IPLT20)

1.राजस्थान रॉयल्स - 2008

आईपीएल के पहले सीजन का खिताब राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जीता था। उन्होंने फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को हराया था।

2.डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद - 2009

आईपीएल के दूसरे सीजन का खिताब डेक्कन चार्जर्स की टीम ने जीता था। फाइनल मैच में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को हराया था।

3.चेन्नई सुपर किंग्स - 2010

चेन्नई सुपर किंग्स ने पहली बार आईपीएल का खिताब 2010 में जीता था। उन्होंने फाइनल मैच में मुंबई इंडियंस को हराया था।

4.चेन्नई सुपर किंग्स - 2011

चेन्नई सुपर किंग्स ने लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब 2011 में जीता था। उन्होंने फाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया था।

5.कोलकाता नाइट राइडर्स - 2012

आईपीएल के पांचवे सीजन का खिताब कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने जीता था। चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल में हराकर उन्होंने ये ट्रॉफी अपने नाम की थी।

6.मुंबई इंडियंस - 2013

मुंबई इंडियंस ने पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी 2013 में जीती थी। फाइनल मैच में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था।

7.कोलकाता नाइट राइडर्स - 2014

कोलकाता नाइट राइडर्स ने दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी 2014 में अपने नाम की थी। फाइनल मैच में उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को मात दी थी।

8.मुंबई इंडियंस - 2015

मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार आईपीएल का खिताब 2015 में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीता था।

9.सनराइजर्स हैदराबाद - 2016

सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था।

10. मुंबई इंडियंस - 2017

मुंबई इंडियंस ने तीसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स को हराकर जीती थी।

11.चेन्नई सुपर किंग्स - 2018

चेन्नई सुपर किंग्स ने 2018 के आईपीएल फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर खिताब जीता था।

12.मुंबई इंडियंस - 2019

मुंबई इंडियंस ने रिकॉर्ड चौथी बार आईपीएल का खिताब 2019 में जीता। फाइनल मैच में एक बार फिर उन्होंने सीएसके को हराया।

13.मुंबई इंडियंस - 2020

आईपीएल के 13वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर एक बार फिर मुंबई इंडियंस ने आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया।

14.चेन्नई सुपर किंग्स - 2021

आईपीएल के 14वें सीजन का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने नाम किया था। एम एस धोनी की कप्तानी में सीएसके ने चौथी बार आईपीएल का टाइटल अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने केकेआर को हराया।

15.गुजरात टाइटंस - 2022

आईपीएल के 15वें सीजन से दो और नई टीमें टूर्नामेंट का हिस्सा बनीं। आईपीएल की नई टीम गुजरात टाइटंस ने सबको चौंकाते हुए आईपीएल 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया। टीम ने पूरे लीग के दौरान शानदार तरीके से खेला।

Quick Links